WC 2025: ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद होगा भारत-पाकिस्तान मैच, ICC ने महिला विश्वकप के शेड्यूल का किया ऐलान

आईसीसी ने महिला विश्वकप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपने सभी मुकाबले श्रीलंका में खेलेगी।
आईसीसी ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के शेड्यूल का किया ऐलान
भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

इस साल भारत में महिला वनडे विश्व कप का आयोजन होने वाला है। ऐसे में इसके शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। 16 जून को अंतरराष्ट्रिय क्रिकेट परिषद ने शेड्यूल की घोषणा करते हुए बताया है कि ये टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। इसी बीच पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम हाईब्रिड मॉलड पर खेलेगी। ऐसे में पाकिस्तान के सभी मुकाबले श्रीलंका में होंगे। वहीं, भारत और श्रीलंका टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेलेंगे।

आईसीसी के मुताबिक महिला विश्वकप 2025 की शुरुआत इस साल 30 सितंबर से होगी। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला जाएगा। वहीं, भारत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 5 अक्टूबर को भिड़ेगा। ये मैच श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाएगा।

बता दें कि यदि पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल-1 में जगह बना पाएगी तो तभी ये मुकाबला कोलंबो में हो पाएगा। वहीं, ऐसा नहीं हुआ तो फिर सेमीफाइनल मैच की मेजबानी गोवाहाटी करेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच 20 या फिर 30 अक्टूबर को होगा। अगर बात करें फाइनल मुकाबले की तो वो 2 नंबर को खेला जाएगा। इसके लिए दो वेन्यू सेट किए है। इसमें पहला कोलंबो और दूसरा बेंगलुरु है।

महिला विश्वकप 2025 का संपूर्ण शेड्यूल

• 30 सितंबर (मंगलवार): भारत बनाम श्रीलंका – बेंगलुरु

• 1 अक्टूबर (बुधवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड – इंदौर

• 2 अक्टूबर (गुरुवार): बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

• 3 अक्टूबर (शुक्रवार): इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – बेंगलुरु

• 4 अक्टूबर (शनिवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो

• 5 अक्टूबर (रविवार): भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

• 6 अक्टूबर (सोमवार): न्यूज़ीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – इंदौर

• 7 अक्टूबर (मंगलवार): इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी

• 8 अक्टूबर (बुधवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

• 9 अक्टूबर (गुरुवार): भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – विशाखापट्टनम

• 10 अक्टूबर (शुक्रवार): न्यूज़ीलैंड बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम

• 11 अक्टूबर (शनिवार): इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – गुवाहाटी

• 12 अक्टूबर (रविवार): भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – विशाखापट्टनम

• 13 अक्टूबर (सोमवार): दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम

• 14 अक्टूबर (मंगलवार): न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो

• 15 अक्टूबर (बुधवार): इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

• 16 अक्टूबर (गुरुवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विशाखापट्टनम

• 17 अक्टूबर (शुक्रवार): दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका – कोलंबो

• 18 अक्टूबर (शनिवार): न्यूज़ीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

• 19 अक्टूबर (रविवार): भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर

• 20 अक्टूबर (सोमवार): श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – कोलंबो

• 21 अक्टूबर (मंगलवार): दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

• 22 अक्टूबर (बुधवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर

• 23 अक्टूबर (गुरुवार): भारत बनाम न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी

• 24 अक्टूबर (शुक्रवार): पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो

• 25 अक्टूबर (शनिवार): ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर

• 26 अक्टूबर (रविवार):

• इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – गुवाहाटी

• भारत बनाम बांग्लादेश – बेंगलुरु

• 29 अक्टूबर (बुधवार): पहला सेमीफाइनल – गुवाहाटी या कोलंबो

• 30 अक्टूबर (गुरुवार): दूसरा सेमीफाइनल – बेंगलुरु

• 2 नवम्बर (रविवार): फाइनल मुकाबला – कोलंबो या बेंगलुरु

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com