-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Ncp Merger Talks Pawar Family Delhi Meeting Political Update
राकां में फिर विलय की चर्चा तेज, पवार परिवार की भूमिका अहम, दिल्ली में होंगे बड़े फैसले
- Written By: अपूर्वा नायक
NCP Merger News: महाराष्ट्र की राजनीति में राकां के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर तेज हो गई है। पवार परिवार की भूमिका अहम मानी जा रही है और दिल्ली में होने वाली बैठकों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

शरद पवार Vs सुनेत्रा पवार (सौ. सोशल मीडिया )
NCP Merger Talks Pawar Family Delhi Meeting: एक राजनीतिक इंटरवल के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकां) के दोनों गुटों के विलय की चर्चा फिर से तेज हो गई है।
इस चर्चा ने उस वक्त जोर पकड़ा, जब पूर्व डीसीएम अजित पवार के निधन के बाद शरद पवार गुट ने दावा किया कि विमान हादसे से पहले राकां के दोनों गुटों के विलय को लेकर तत्कालीन डीसीएम अजित पवार के साथ सारी बातचीत फाइनल हो गई थी और 12 फरवरी को खुद अजित इसका औपचारिक ऐलान करने वाले थे लेकिन इससे पहले अजित पवार की 28 जनवरी को बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुए विमान हादसे में मौत हो गई।
हालांकि इस हादसे के बाद प्रफुल पटेल व सुनील तटकरे ने विलय की बातों को खारिज करते हुए बीजेपी के साथ एनडीए में रहने का फैसला किया लेकिन अब फिर से बर्फ पिघलने लगी है। सूत्रों के मुताबिक अजित के परिवार ने अपने घर के मुखिया शरद पवार की शरण में जाने का फैसला किया है।
सम्बंधित ख़बरें
4 मर्डर करके आया हूं… अगला नंबर तुम्हारा है, पनवेल-CSMT लोकल में नशेड़ी का तांडव, देखें वायरल VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
‘हम दो हमारे दो का बोर्ड लगाएं उद्धव ठाकरे…’ सचिन अहीर के शिंदेसेना में जाने पर राम कदम का जबरदस्त वार
शिंदे के संपर्क में हैं ठाकरे के 13 विधायक… शिवसेना विधायक के ऑपरेशन टाइगर 3 के दावे से उद्धव गुट में टेंशन
डीसीएम सुनेत्रा पवार के साथ उनके दोनों बेटे पार्थ व जय को लगता है कि अगर महाराष्ट्र की धुरंधर राजनीति में उन्हें टिके रहना है तो फिर शरद पवार का मार्गदर्शन जरूरी है। ऐसी रिपोर्ट है कि राकां के दोनों गुट एक होंगे और नेशनलिस्ट कांग्रेस फ्रंट नामक से एक नई पार्टी बनेगी जिसका चुनाव चिन्ह घड़ी होगा। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा से पहले राकां के दोनों गुटों के विलय को लेकर कई मुद्दों को फाइनल किया जाएगा।
….ताकि बना रहे परिवार का दबदबा
अजित पवार के निधन के बाद राकां में जिस तरह से कुछ नेता सारे फैसले को कंट्रोल कर रहे थे उससे सुनेत्रा पवार के परिवार को लग रहा था कि कहीं पार्टी उनके हाथ से न निकल जाए। यही वजह है कि सुनेत्रा पवार का परिवार चाहता है कि पार्टी का मार्गदर्शन सबसे सीनियर सदस्य शरद पवार ही करें, ताकि पवार परिवार का दबदबा बना रहे।
दिल्ली में होंगे फैसले
राकां के दोनों गुटों के विलय की गहमागहमी के बीच डीसीएम सुनेत्रा पवार बीजेपी के आला नेताओं से बातचीत करने के लिए बुधवार को दिल्ली पहुंचीं। सूत्रों के मुताबिक सुनेत्रा वहां पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगी। ऐसी रिपोर्ट है कि इस दौरान सुनेत्रा, राकां के दोनों गुटों के विलय के प्लान को लेकर बीजेपी नेताओं से अहम चर्चा करेंगी। साथ ही वे अजित पवारके विमान हादसे की जांच सीबीआई से कराए जाने को लेकर भी केंद्रीय मंत्री शाह से फिर से अपील करेंगी।
पटेल और तटकरे पदमुक्त
बुधवार रात एनसीपी द्वारा निर्वाचन आयोग को भेजे गए नामों में पद का उल्लेख न होने के कारण दावा किया जा रहा है कि प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को पदमुक्त कर दिया गया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के नए फ्रंट में सुप्रिया सुले का राजनीतिक कद बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में प्याज के दामों में भारी गिरावट, किसानों ने एमआईएस लागू करने की मांग तेज की
निर्विरोध चुनाव पर ग्रहण
बारामती सीट से सुनेत्रा पवार उपचुनाव लड़ने वाली हैं। सीएम के अलावा सुप्रिया सुले ने वर्तमान हालात को देखते हुए सभी से निर्विरोध चुनाव की अपील की है लेकिन ऐसी रिपोर्ट है कि 3 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।
Ncp merger talks pawar family delhi meeting political update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














