“मैंने सच साझा किया…” थप्पड़कांड वीडियो विवाद पर ललित मोदी ने श्रीसंत की पत्नी को दिया करारा जवाब
Harbhajan Singh and S Sreesanth Slap Scandal Video: ललित मोदी ने कहा कि मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मैं सच बोलने के लिए जाना जाता हूं। श्रीसंत विक्टिम थे और मैंने वही कहा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
थप्पड़ कांड पर ललित मोदी का श्रीसंत की पत्नी को जवाब (फोटो- सोशल मीडिया)
Lalit Modi to Bhuvaneshwari: इस वक्त हरभजन सिंह और एस श्रीसंत का थप्पड़ कांड वाला पुराना वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो पूर्व आईपीएल चेयरमैन ने सार्वजनिक किया था। जिसके बाद श्रीसंत को पत्नी भुवनेश्वरी का पारा गर्म हो गया। इसके बाद उन्होंने ललित मोदी व पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को आड़े हाथे लिया था। इसके पीछे का कारण साल 2008 क् स्लैप-गेट विवाद का वीडियो था। इस दौरान हरभजन सिंह और श्रीसंत के बीच विवाद हुआ था। अब ललित मोदी ने श्रीसंत की पत्नी को जवाब दिया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ, जब एक पॉडकास्ट के दौरान मोदी और क्लार्क आईपीएल के पुराने किस्सों पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान ललित मोदी ने वह अनदेखा क्लिप जारी किया, जिसमें मैच खत्म होने के बाद हैंडशेक के दौरान हरभजन सिंह, श्रीसंत को थप्पड़ मारते नजर आए। इस घटना के चलते हरभजन पर 11 मैचों का प्रतिबंध लगा था।
मैं सच बोलने के लिए जाना जाता हूं- ललित मोदी
ललित मोदी ने आईएएनएस को बताया, “मुझे नहीं पता कि वह (श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी) क्यों नाराज हैं। मुझसे एक सवाल पूछा गया था, और मैंने सच बता दिया। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मैं सच बोलने के लिए जाना जाता हूं। श्रीसंत विक्टिम थे और मैंने वही कहा। इससे पहले किसी ने मुझसे यह सवाल नहीं किया था, इसलिए जब क्लार्क ने पूछा तो मैंने जवाब दिया।”
सम्बंधित ख़बरें
ISSF World Cup: चीन में गूंजा भारत का डंका! ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने भी बिखेरा जलवा, देखें VIDEO
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
मोदी ने माइकल क्लार्क को यह भी समझाया कि यह क्लिप उनकी सिक्योरिटी कैमरा फुटेज से मिली थी, क्योंकि उस समय ब्रॉडकास्टर ने अपने कैमरे बंद कर दिए थे। वीडियो में दिखता है कि पोस्ट-मैच हैंडशेक के दौरान हरभजन ने श्रीसंत को बुलाया और फिर थप्पड़ मार दिया।हालांकि, हरभजन ने इस घटना के लिए कई बार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। हालांकि, बाद में दोनों खिलाड़ियों ने विवाद को पीछे छोड़ दिया। इसके बाद दोनों कमेंट्री पैनल और विज्ञापनों में भी नजर आए।
यह भी पढ़ें: ईस्ट दिल्ली राइडर्स का सफर खत्म, वेस्ट दिल्ली लायंस की धमाकेदार जीत के साथ फाइनल में एंट्री
इससे पहले, भुवनेश्वरी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में इस घटना की आलोचना करते हुए इसे “घृणित, हृदयहीन और अमानवीय” बताया था।भुवनेश्वरी ने लिखा, “ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आपको शर्म आनी चाहिए। श्रीसंत और हरभजन दोनों ही जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं, फिर भी आप पुराने जख्मों को कुरेदने की कोशिश कर रहे हैं। बेहद घिनौना, बेरहम और अमानवीय।” श्रीसंत ने भी इंस्टाग्राम पर उनके पोस्ट को रीशेयर किया था।
एजेंसी इनपुट के साथ
