Pakistan vs South Africa: रोमांचक हुआ लाहौर टेस्ट, तीसरे दिन गिरे 16 विकेट
Gaddafi Stadium Lahore Test Match: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच रोमांचक स्थिति में पहुंचा, तीसरे दिन का खेल पूरी तरह स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तानी बल्लेबाज को आउट करने के बाद जश्न मनाती साउथ अफ्रीका की टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
PAK vs RSA: लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से स्पिन गेंदबाजों के नाम रहा, जहां दोनों टीमों की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और दिनभर में कुल 16 विकेट गिर गए। पिच पर लगातार टर्न और उछाल देखने को मिला, जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना बेहद मुश्किल हो गया।
साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 226 रन की जरूरत
पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में संघर्ष करते हुए दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य दिया। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने शुरुआती दो विकेट जल्द ही गंवा दिए। दिन का खेल समाप्त होने तक अफ्रीकी टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 226 रन और चाहिए, जबकि पाकिस्तान को इस मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए 8 विकेट की दरकार है।
मैच का यह चरण दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि लाहौर की स्पिन-अनुकूल पिच पर हर रन और हर विकेट मैच का रुख बदल सकता है। पाकिस्तान के स्पिनर तीसरे दिन शानदार लय में दिखे और उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। वहीं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों पर अब चौथी पारी में 277 रनों का पीछा करने का दबाव रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा तख्तापलट! सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान
अफगानिस्तान सीरीज के रंग में पड़ा भंग! पहले विराट कोहली हुए बाहर, अब रोहित और हार्दिक के खेलने पर भी संस्पेस
T20 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की होगी एंट्री? टीम इंडिया में बड़ी हलचल, दिग्गज ने की सिफारिश!
कप्तानी में Suryakumar Yadav ने गाड़े सफलता के झंडे, बना दिया महारिकॉर्ड, जीत प्रतिशत में सबको छोड़ा पीछे
रिकल्टन और जॉर्जी क्रीज में मौजूद
दक्षिण अफ्रीका के लिए रियान रिकल्टन 29 और टोनी डे जॉर्जी 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मार्कराम 3 और वियान मुल्डर शून्य पर नोमान अली का शिकार बने। इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी 167 रन पर सिमट गई। अब्दुल्ला शफीक ने 41, बाबर आजम ने 42 और सऊद शकील ने 38 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए पहली पारी में 6 विकेट लेने वाले सेनुरान मुथुसामी ने दूसरी पारी में भी 5 विकेट लिए। सिमोन हार्मर ने 4 विकेट लिए।
तीसरे दिन का खेल दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट पर 216 से आगे खेलना शुरू किया था। दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 269 रन पर सिमट गई थी। टोनी डे जॉर्जी ने सर्वाधिक 104 रन बनाए। वहीं रियान रिकल्टन ने 71 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए नोमान अली ने 6, साजिद खान ने 3, और सलमान आगा ने 1 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: दिल्ली टेस्ट रहा ऐतिहासिक, 23 सालों के सूखे के बीच बने ये 6 बड़े रिकॉर्ड्स
पाकिस्तान को पहली पारी के आधार पर 109 रन की लीड मिली। पहली पारी में पाकिस्तान ने इमाम-उल-हक और सलमान आगा के 93-93, कप्तान शान मसूद के 76 और मोहम्मद रिजवान के 75 रन की बदौलत 378 रन बनाए थे। इस टेस्ट में अब तक गिरे 32 में से 30 विकेट स्पिनरों ने लिए हैं।
IANS इनपुट के साथ
