पाकिस्तान सुपर लीग में फिर लगा ‘दाग’, पुलिस की क्रिकेटर्स से पूछताछ, होटल में गलत काम को लेकर मचा घमासान
PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में बॉल टैंपरिंग विवाद के बीच दो खिलाड़ियों पर होटल सुरक्षा नियम तोड़ने का आरोप लगा, पंजाब पुलिस ने सख्त कार्रवाई की मांग की।
- Written By: संजय बिष्ट
शाहीन शाह अफरीदी और सिकंदर रजा (फोटो- सोशल मीडिया)
PSL Security Breach: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में लाहौर कलंदर्स एक के बाद एक विवादों में घिरती नजर आ रही है। पहले बॉल टैंपरिंग का मामला सामने आया और अब टीम पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के आरोप भी लग गए हैं। कराची किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद यह विवाद और ज्यादा बढ़ गया है, जिससे टीम की छवि पर असर पड़ा है।
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप
रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब पुलिस ने लाहौर कलंदर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया गया कि टीम जिस होटल में ठहरी हुई थी, वहां चार अनजान लोगों को अंदर लाया गया। यह सुरक्षा प्रोटोकॉल के खिलाफ था, खासकर तब जब टूर्नामेंट सख्त सुरक्षा के बीच आयोजित किया जा रहा है। इस मामले में शाहीन अफरीदी और सिकंदर रजा का नाम सामने आया है। आरोप है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने नियमों को नजरअंदाज करते हुए अपने परिचितों को होटल में प्रवेश दिलाया।
पंजाब पुलिस ने उठाई कार्रवाई की मांग
पंजाब पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए PSL अधिकारियों को मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और लीग प्रशासन से जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि सिकंदर रजा ने पहले अपने परिचितों को कमरे में आने की अनुमति मांगी थी, लेकिन इसे खारिज कर दिया गया था। इसके बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने नियमों का उल्लंघन करते हुए उन्हें अंदर बुलाया और वे करीब तीन घंटे तक होटल में मौजूद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
क्या हो सकता है एक्शन?
इस पूरे मामले में अब पीसीबी और PSL प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। सुरक्षा नियमों का उल्लंघन गंभीर माना जाता है, ऐसे में खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। टूर्नामेंट इस समय सुरक्षा कारणों से खाली स्टेडियम में खेला जा रहा है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही को बड़ा मामला माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें: फखर जमान पर लगेगा बैन! बॉल टेम्परिंग विवाद में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तय किए आरोप
बॉल टैंपरिंग विवाद से पहले ही घिरी थी टीम
इससे पहले भी लाहौर कलंदर्स बॉल टैंपरिंग के आरोपों को लेकर सुर्खियों में थी। कराची किंग्स के खिलाफ मैच में कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान गेंद के साथ संदिग्ध छेड़छाड़ करते दिखे थे। अंपायरों ने इस पर कार्रवाई करते हुए टीम पर 5 रन की पेनल्टी लगाई थी, जिससे मैच का रुख बदल गया और कराची किंग्स को फायदा मिला। अब इस पूरे मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है, जिससे आने वाले समय में और बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।
