- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kolkata Knight Riders Beat Chennai Super Kings Ipl 2025 Match
KKR vs CSK: जाते-जाते कोलकाता का काम बिगाड़ गई चेन्नई, रोमांचक मुकाबले में CSK ने 2 विकेट से KKR को चटाई धूल
इस मुकाबले में हार के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ की राह काफी मुश्किल हो गई है। चेन्नई के लिए मुकाबले में जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे। उन्होंने 25 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट

डेवाल्ड ब्रेविस (फोटो- @IPL)
स्पोर्ट्स डेस्क: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच इस सीजन का 57वां मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद केकेआर ने सीएसके को जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य दिया। इस स्कोर को चेन्नई ने दो गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही कोलकाता के लिए आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की राह भी मुश्किल हो गई। चेन्नई के लिए इस जीत के हीरो डेवाल्ड ब्रेविस रहे। उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में फिफ्टी जड़ी। अंत में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 17 रन की नाबाद पारी खेली।
कोलकाता के गेंदबाज चेन्नई के खिलाफ 179 के स्कोर का बचाव करने में नाकामयाब रहे। हालांकि युवा गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने चेन्नई के तीन गेंदबाजों को पवेलिनय भेजा, लेकिन उन्होंने खूब रन लुटाए। वैभव ने तीन ओवर में 16 की इकोनॉमी के साथ 48 रन दिए। इसके अलावा हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, स्पिन गेंदबाज मोईन अली को 1 विकेट मिला।
Elation for the men in yellow 🥳@ChennaiIPL make it 1⃣-1⃣ against #KKR in the season with a 2⃣ wicket win at Eden Gardens💛 Updates ▶ https://t.co/ydH0hsBFgS #TATAIPL | #KKRvCSK pic.twitter.com/6MTmj6NPMH — IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2025
डेवाल्ड ब्रेविस ने खेली विस्फोटक पारी
चेन्नई के लिए इस जीत में युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ 25 गेंदों में 52 रन विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने वैभव अरोड़ा के एक ओवर में 30 रन बना दिए। उनकी इस पारी से चेन्नई को 179 के स्कोर का पीछा करने में काफी मदद मिली। इसके अलावा उर्विल पटेल ने 11 गेंदों मे 281 के स्ट्राइक रेट के साथ 31 रन बना दिए। अंत में शिवम दुबे ने 45 रन बनाए। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 17 रन बनाकर नाबाद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
GT vs KKR: ग्रीन की अर्धशतकीय पारी, गुजरात के खिलाफ 180 रनों पर सिमटी कोलकाता नाइट राइडर्स
GT vs KKR: कोलकाता ने जीता टॉस, गुजरात के खिलाफ पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
फिटनेस टेस्ट पास कर टीम से जुड़े Pat Cummins, इस दिन खेलेंगे IPL 2026 का पहला मुकाबला
IPL 2026 GT vs KKR Live Score: कोलकाता की टीम 180 रनों पर सिमटी, गुजरात को जीत के लिए करनी होगी मेहनत
Capturing the moment in style 😎 A superb maiden #TATAIPL FIFTY for Dewald Brevis 👏 He’s putting on a show here in Kolkata. Updates ▶ https://t.co/ydH0hsBFgS #TATAIPL | #KKRvCSK pic.twitter.com/5A4jRKYPLy — IndianPremierLeague (@IPL) May 7, 2025
कोलकात का कोई भी बल्लेबाज नहीं लगा सका फिफ्टी
चेन्नई के खिलाफ कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज फिप्टी नहीं लगा सका। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 48 रन बनाए। इसके अलावा आंद्रे रसल ने 38 और मनीष पांडे ने 36 रन का योगदान दिया। वहीं, शुरुआत में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले सुनील नरेन ने 152 के स्ट्राइक रेट के साथ 26 रन बनाए। दूसरी तरफ युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह मुकाबले में प्लॉप रहे।
गेंदबाजी में चेन्नई के लिए स्पिन गेंदबाज नूर अहमद ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 7.80 की इकोनॉमी के साथ 31 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा अंशुल कंबोज और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट लिया।
Kolkata knight riders beat chennai super kings ipl 2025 match no57
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GT vs KKR: ग्रीन की अर्धशतकीय पारी, गुजरात के खिलाफ 180 रनों पर सिमटी कोलकाता नाइट राइडर्स
Apr 17, 2026 | 09:35 PMलाठी-डंडों से लैस भीड़ का वन कार्यालय पर हमला, असम में भूटान सीमा के पास बवाल; एक वनकर्मी घायल
Apr 17, 2026 | 09:29 PMAC के बिना भी घर रहेगा ठंडा! सिविल इंजीनियर ने बताया सस्ता उपाय
Apr 17, 2026 | 09:23 PMश्रीलंका में ‘कोयला घोटाले’ की आंच: ऊर्जा मंत्री कुमार जयकोडी का इस्तीफा, NPP सरकार को लगा पहला बड़ा झटका
Apr 17, 2026 | 09:20 PMJharkhand Home Guard Recruitment 2026: 772 पदों पर भर्ती, 7वीं-10वीं पास के लिए मौका
Apr 17, 2026 | 09:11 PMहोर्मुज तो खुल गया… लेकिन ट्रंप की चेतावनी ने बढ़ाई दुनिया में टेंशन, जानें अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्या कहा?
Apr 17, 2026 | 09:05 PMT20 World Cup 2026 के मैच पर फिक्सिंग का साया! कनाडा-न्यूजीलैंड मुकाबले की जांच में जुटा ICC
Apr 17, 2026 | 09:01 PMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में BJP विधायक के बेटे का कहर, थार से 5 लोगों को मारी टक्कर और फिर दिखाई दबंगई- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:21 PM
‘ 2023 में पास हुआ बिल, तो अब तक लागू क्यों नहीं’, महिला आरक्षण पर संसद में डिंपल यादव का जोरदार भाषण- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:15 PM
संसद में राहुल गांधी ने सुनाई ‘जादूगर’ की कहानी, महिला आरक्षण बिल के बहाने सरकार पर कसा तंज- VIDEO
Apr 17, 2026 | 07:08 PM
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
Apr 17, 2026 | 06:31 PM
नीतीश ने बिहार के साथ किया बड़ा गेम…सम्राट चौधरी के CM बनते ही प्रशांत किशोर ने खोल दिया मोर्चा
Apr 16, 2026 | 11:14 PM
जब एक लड़की ने डॉ कलाम साहब से पूछा महिलाओं से जुड़ा भावुक सवाल; अर्जुन मेघवाल ने सदन में सुनाया किस्सा
Apr 16, 2026 | 11:08 PM













