-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Lahsun Ke Kya Hain Fayde Ayurveda Garlic Benefits In Hindi
लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
- Written By: सीमा कुमारी
Garlic Benefits: लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि आयुर्वेद में इसे एक औषधि माना गया है। यह इम्युनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद करता है।

लहसुन(सौ.सोशल मीडिया)
Lahsun Ke Fayde:भारतीय किचन में रोज़ाना इस्तेमाल होने वाली लहसुन एक ऐसी सामग्री है, जो हर व्यंजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है। इसका तीखा और सुगंधित फ्लेवर दाल, सब्ज़ी, चटनी और तड़के में खास पहचान देता है।
लहसुन: स्वाद के साथ सेहत का खजाना
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, लहसुन सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने नहीं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी वरदान है। आयुर्वेद में लहसुन को रसायन की तरह माना गया है, क्योंकि यह शरीर की कई बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाता है। चाहे वह सर्दी-जुकाम हो, इम्यूनिटी की कमजोरी, दिल की समस्याएं या पाचन से जुड़ी परेशानियां, लहसुन हर मामले में मददगार साबित होता है।
लहसुन खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
लहसुन में नैचुरल एंटीबायोटिक गुण मौजूद हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते हैं। इसके दाने हों या पत्ते, दोनों ही बीमारियों से लड़ने की शक्ति बढ़ाते हैं, खासकर जब जुकाम, खांसी और वायरल इंफेक्शन हो।
सम्बंधित ख़बरें
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर सबसे स्टाइलिश दिखना है, तो इन बॉलीवुड सेलेब्स के एथनिक लुक्स को करें ट्राई
दिल और ब्लड सर्कुलेशन के लिए बड़ा फायदेमंद
एक्सपर्ट्स बताते है कि, लहसुन का सेवन हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी बढ़िया होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस में रखता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर दिल की बीमारियों का खतरा हो या ब्लड सर्कुलेशन कमजोर हो, तो लहसुन पत्तों के साथ इसका सेवन करना बेहद उपयोगी साबित होता है।
पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त
पाचन संबंधी समस्याओं में भी लहसुन और उसके पत्ते बहुत असर दिखाते हैं। भारी भोजन, गैस या अपच जैसी परेशानियों में लहसुन का सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। आयुर्वेद में इसे गर्मी पैदा करने वाला माना गया है, इसलिए यह पेट के लिए भी फायदेमंद है।
जोड़ों के दर्द और सूजन से निजात
जोड़ों के दर्द या शरीर में सूजन की समस्या में भी लहसुन काम आता है। यह प्राकृतिक रूप से सूजन को कम करता है और दर्द में राहत देता है। खासकर बुजुर्गों या ठंड के मौसम में जोड़ों और बदन की अकड़न में यह बहुत लाभकारी है।
यह भी पढ़ें- कॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
लहसुन शरीर में गर्माहट बनाए रखने में भी मदद करता है। सुस्ती, थकान या वजन बढ़ने जैसी समस्याओं में लहसुन पत्तों के साथ सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
खाने में भी लहसुन और उसके पत्तों को शामिल करना आसान है। सब्ज़ी, दाल, सूप या पराठे में इसका इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पोषण भी देता है।
Lahsun ke kya hain fayde ayurveda garlic benefits in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे: MBMC की लापरवाही! बारिश में खुले गड्ढे से हादसे का खतरा, पाइपलाइन कार्य पूरा, सड़क मरम्मत अब तक अधूरी
Jul 09, 2026 | 05:58 PME20 पेट्रोल से कम हो सकता है माइलेज, नितिन गडकरी ने बताया क्या होगा असर, बोले- इससे खराब नहीं होती गाड़ी
Jul 09, 2026 | 05:49 PMक्या आपके पास है 2000 रुपये का नोट? RBI ने बताया एक्सचेंज और जमा करने का आसान तरीका
Jul 09, 2026 | 05:47 PMअंतरराष्ट्रीय संस्थाएं नहीं करती सही आकलन? स्मृति ईरानी का बड़ा आरोप, बोलीं- भारतीय महिलाओं को करते हैं इग्नोर
Jul 09, 2026 | 05:42 PMरेलवे आंदोलन से लेकर राम मंदिर तक, महाराष्ट्र सरकार पर जमकर बरसे राज ठाकरे, इन चार मु्द्दों पर की बात
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविपक्ष सत्ता में था तो आप क्या कर रहे थे? सवाल पूछने को राजनीति कहने पर फडणवीस पर भड़के राज ठाकरे
Jul 09, 2026 | 05:31 PMविजय के फैंस के लिए बड़ी खबर, ‘जन नायगन’ की रिलीज डेट को लेकर नया दावा, जल्द खत्म हो सकता है इंतजार
Jul 09, 2026 | 05:30 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














