
Indian Premier League 2026 KKR vs SRH Highlight Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम को तेज शुरुआत मिली, जिसमें ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े। ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा 21 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान ईशान किशन ने 9 गेंदों में 14 रन का योगदान दिया। इसके बाद नितीश रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाते हुए हेनरिक क्लासेन के साथ अहम साझेदारी निभाई। क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जिससे हैदराबाद ने विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत तेज रही, जहां फिन एलन ने 7 गेंदों में 28 रन बनाए, लेकिन वह जल्दी आउट हो गए। इसके बाद टीम लगातार विकेट खोती चली गई। कप्तान अजिंक्य रहाणे 8 रन ही बना सके, जबकि कैमरन ग्रीन 2 रन पर रन आउट हो गए। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा सहयोग नहीं मिला। रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए, जबकि सुनील नरेन ने 4 गेंदों में 12 रन जोड़े। पूरी टीम 16 ओवर में 161 रन पर सिमट गई। हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए, जबकि इशान मलिंगा और नितीश रेड्डी ने 2-2 विकेट झटके, जिससे टीम ने शानदार जीत हासिल की।
DONE AND DUSTED! ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
🎥 Jaydev Unadkat finishes in style and @SunRisers have their ✌️points 🧡
Scorecard ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/54FBHNcWAz
केकेआर की टीम 16 ओवर में 161 रन पर ऑलआउट हो चुकी है। इस हिसाब से सनराइजर्स ने ये मुकाबला 65 रन से अपने नाम कर लिया है।
केकेआर के 7 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। सनराइजर्स को 7वें विकेट के रूप में सुनील नरेन को ईशान मलिंगा ने अपना शिकार बनाया। अब केकेआर को जीत के लिए 32 गेंद में 69 रन की जरूरत है।
सनराइजर्स हैदराबाद को अनुकूल रॉय के रूप में 5वीं सफलता मिल चुकी है। उन्हें नीतीश कुमार रेड्डी ने अपना शिकार बनाया। दूसरी तरफ रिंकू सिंह 25 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं। बल्लेबाजी के लिए मैदान पर रमनदीप सिंह आए हैं। अब केकेआर को जीत के लिए 52 गेंद पर 107 रन की जरूरत है।
रिंकू सिंह की शॉट पर एक रन लेने के चक्कर में अंगकृष रघुवंशी रन आउट हो चुके हैं। उन्होंने 29 गेंद पर 52 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी क लिए अनुकूल रॉय बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। अब केकेआर की जीत के लिए 54 गेंद पर 107 रन की जरूरत है।
अंगकृष रघुवंशी ने 27 गेंदों का सामना करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दूसरी तरफ 16 रन बनाकर रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। अब केकेआर को जीत के लिए 60 गेंद पर 117 रन की जरूरत है। जबकि उसके पास 7 विकेट शेष हैं।
केमरून ग्रीन के रूप में केकेआर को उसका तीसरा बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें 2 रन के स्कोर पर ईशान मलिंगा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। दूसरी तरफ अंगकृष रघुवंशी 35 रन के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। 7.2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 80/3 है।
केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में दूसरा झटका लग चुका है। रहाणे को जयदेव उनादकट ने आउट किया। उन्होंने 8 रन बनाए। दूसरी तरफ अंगकृष रघुवंशी 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 5.2 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 72/2 है।
दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कोलकाता नाइट राइडर्स को फिन एलन के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें अपनी ही गेंद पर कैच पकड़कर हर्ष दुबे ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अंगकृष रघुवंशी आए हैं। वहीं, केकेआर का स्कोर 30/1 है।
Match 6. WICKET! 1.3: Finn Allen 28(7) ct & b Harsh Dubey, Kolkata Knight Riders 30/1 https://t.co/iCMFpDudP7 #TATAIPL | #KKRvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरे हैं। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेविड पेन पहला ओवर लेकर आए हैं।
सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने 20वें ओवर में कुल 15 रन बनाए। इसके साथ ही उसने कुल 226 रन बनाए। अब केकेआर को जीत के लिए कुल 227 रन बनाने होंगे। केकेआर के लिए ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और अंत में हेनरिक क्लासेन में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
A Klaasic half-century by our Kateramma Koduku 😍🔥 pic.twitter.com/8Hshdvytkb
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 2, 2026
200 रन के स्कोर पर सनराइजर्स को एक और झटका लग चुका है। अभी 19वां ओवर चल रहा है। इस बार वैभव अरोड़ा ने साहिल अरोड़ा को अपना शिकार बनाया। दूसरी तरफ हेनरिक क्लासेन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
नीतीश कुमार रेड्डी के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को उसका पांचवां बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें वैभव अरोड़ा ने अपना शिकार बनाया। 18.1 ओवर के बाद SRH का स्कोर 200 है।
15 ओवर तक सनराइजर्स हैदराबाद ने 4 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं। इस वक्त क्रीज पर हेनरिक क्लासेन 29 और नीतीश कुमार रेड्डी 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
अनिकेत वर्मा के रूप में हैदराबाद को उसका चौथा झटका लग चुका है। उन्हें अनुकुल रॉय ने रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नीतीश कुमार रेड्डी मैदान पर आ चुके हैं। 10 ओवर के बाद हैदराबदा का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 123 रन है।
मुजरबानी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं। अब उन्होंने अभिषेक शर्मा को भी 49 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अनिकेत वर्मा आए हैं। 9 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 118/3 है।
14 रन के स्कोर पर कप्तान ईशान किशन केकेआर के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बन चुके हैं। इसके साथ ही हैदराबाद को दूसरा बड़ा झटका भी लग चुका है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर हेनरिक क्लासेन मैदान पर उतर चुके हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा फिफ्टी के नजदीक हैं। 8.2 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 111/2 है।
हैदराबाद की टीम तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रही है। अभी 8 ओवर पूरे नहीं हुए हैं और टीम ने 100 रन का स्कोर पार कर लिया है। इस वक्त क्रीज पर अभिषेक शर्मा और कप्तान ईशान किशन मौजूद हैं।
कार्तिक त्यागी ने खतरनाक दिख रहे ट्रेविस हेड को अपना शिकार बना दिया है। हेड ने 21 गेंद में 46 रन बनाए। इसके साथ ही हैदराबाद को पहला झटका लगा। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए कप्तान ईशान किशन आए हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। 6 ओवर के बाद सनराइजर्स का स्कोर 84/1 है।
Match 6. 5.1: Kartik Tyagi to Travis Head 4 runs, Sunrisers Hyderabad 75/0 https://t.co/iCMFpDudP7 #TATAIPL | #KKRvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोड़ा पहला ओवर लेकर आए हैं। पहले ओवर के बाद SRH का स्कोर 6/0 है।
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, साहिल अरोड़ा। हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन।
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, बलेसिंग मुजरबानी।
अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब सनराइजर्स हैदराबाद इस मुकाबले में केकेआर के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी। टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान ने कहा- "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है, लेकिन कई अच्छी बातें भी रहीं। आमतौर पर हमें यहाँ इतनी घास या बारिश देखने को नहीं मिलती, और इसीलिए हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। ओस के बारे में पक्का नहीं कह सकते, क्योंकि हवा चल रही है। 40 ओवर तक पिच अच्छी रहनी चाहिए। वह (कैमरून ग्रीन) वह सब कुछ कर रहा है जो उसे करना चाहिए। उसे जल्द ही गेंदबाज़ी शुरू कर देनी चाहिए। हम उसी टीम के साथ उतर रहे हैं।" न
वहीं, SRH के युवा कप्तान ईशान किशन ने कहा है कि "हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करते। लेकिन पहले बल्लेबाजी करते हुए, हमें गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलना होगा। हमें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। आपको मैदान पर जाकर बुनियादी चीजें सही तरीके से करनी होंगी। मैं सिर्फ़ एक ही बात कहूँगा कि अगर हम बहुत अच्छी स्थिति में न भी हों, तो भी हमें शांत रहना होगा। इस मैच में हम चीज़ों को आसान रखने की कोशिश करेंगे। मुझे अभी पक्का नहीं पता, लेकिन उसे जल्द ही तैयार हो जाना चाहिए; वह बल्ले से भी, खेल में बहुत बड़ा फ़र्क डालता है। हमारी टीम में एक बदलाव है। शिवांग टीम में आया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे; उसने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है और हम उसे एक मौका दे रहे हैं।"
🚨 TOSS 🚨@kkriders won the toss against @sunrisers and will field first
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/AatcEELPeZ
आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आमने-सामने के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुकाबला संतुलित दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मैच खेले गए हैं, जिनमें केकेआर ने 10 जीत दर्ज की हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी आईपीएल 2026 की शुरुआत निराशाजनक रही। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 201 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में असर नहीं दिखा। जवाब में बेंगलुरु ने 15.4 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 203 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 का अपना पहला मुकाबला खेला। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 220 रन बनाए, लेकिन गेंदबाजी में प्रदर्शन कमजोर रहा। नतीजा यह हुआ कि इतना बड़ा स्कोर भी बचाया नहीं जा सका और मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
ईशान किशन (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा (उपकप्तान), अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी, सलिल अरोड़ा, शिवांग कुमार, ओंकार टारमाले, क्रेन्स फुलेट्रा, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, साकिब हुसैन, जैक एडवर्ड्स और पैट कमिंस।
The last time #SRH and #KKR met 👇
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
3⃣rd highest team total in #TATAIPL ✅
Heinrich Klaasen's 105*(39) - Joint 3⃣rd fastest IPL hundred 🔥
Highlights from their 2025 contest ▶️ https://t.co/1KLCWT8bep#KhelBindaas | #KKRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/o1JSE14kjI
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया, मनीष पांडे, रिंकू सिंह (उप-कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट, राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरन ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजाराबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी और उमरान मलिक।
The Knights return to th𝗘-𝗗𝗘𝗡 for their first home game 🔥
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
Will @KKRiders register their first 2️⃣ points in the season? 🤨#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/qy17qw97te