KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से, जानें हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी
KKR vs LSG: कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जहां केकेआर पहली घरेलू जीत की तलाश में उतरेगी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants (KKR vs LSG): आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने घरेलू मैदान पर सीजन की पहली जीत का इंतजार है। कोलकाता का प्रदर्शन अब तक साधारण रहा है। ऐसे में कोलकाता के लिए यह मुकाबला आसान नहीं होने वाला है।
केकेआर ने सीजन में अब तक 3 मैच खेले हैं। टीम को अपने पहले 2 मैचों में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था। इस कारण टीम को 1 अंक मिले। हालांकि इस मैच में भी केकेआर की स्थिति ठीक नहीं थी। अंकतालिका में केकेआर नौवें नंबर पर है। इसमें सुधार के लिए टीम को गुरुवार को इडन गार्डन्स में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी होगी।
KKR vs LSG का हेड टू हेड रिकॉर्ड
केकेआर के लिए एलएसजी के खिलाफ मुकाबला कभी आसान नहीं रहा है। हेड टू हेड मैचों पर गौर करें तो एलएसजी और केकेआर के बीच अब तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। एलएसजी का पलड़ा इस दौरान भारी रहा है। एलएसजी ने 4 मैच जीते हैं, जबकि केकेआर को महज 2 मैचों में जीत मिली है। आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच एक ही मुकाबला खेला गया था जिसमें एलएसजी 4 रन से विजयी रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
LSG की जर्सी को ऋषभ पंत ने हमेशा के लिए कहा अलविदा, इंस्टाग्राम स्टोरी देख फैंस भी हुए भावुक
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
LSG ने जीता अपना पिछला मुकाबला
एलएसजी के आईपीएल 2026 में प्रदर्शन पर नजर डालें तो 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ टीम अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। एलएसजी ने अपना पिछला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उसके घर में जीता था। इस मैच में एलएसजी की गेंदबाजी खतरनाक दिखी थी। खासकर तेज गेंदबाजों मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव ने हैदराबाद की बल्लेबाजी तहस-नहस कर दी थी। वहीं बल्लेबाजी में कप्तान ऋषभ पंत लंबे समय बाद लय में दिखे थे। टीम की जीत में उनकी नाबाद 68 रन की पारी का योगदान अहम रहा था।
यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी Shubman Gill को लगा झटका, BCCI ने इस मामले में लगाया जुर्माना
केकेआर टीम में संतुलन और कई बड़े खिलाड़ियों की इंजरी से जूझ रही है। ऐसे में अपने घर में भी केकेआर के लिए इन फॉर्म एलएसजी के खिलाफ जीत हासिल करना आसान नहीं होने वाला है। अंजिक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर को बेहतर रणनीति और टीम संयोजन के साथ उतरना होगा।
