-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kapil Dev Is Not Happy The Way Ashwin Announced His Retirement In Mid Of Bgt Series
भारत के विश्व विजेता कप्तान को नहीं भाया अश्विन के संन्यास लेने का अंदाज, कहा- लगता है शायद वह किसी से नाखुश थे
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में तीसरे टेस्ट के दौरान ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। अचानक संन्यास लेने के फैसले से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी हैरान हैं।

कपिल देव और अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: रविचंद्रन अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। अचानक संन्यास लेने के फैसले से विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव भी हैरान हैं। उनको रविचंद्रन अश्विन का इस तरह से संन्यास लेना पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि अश्विन को भारत में अपनी धरती पर संन्यास लेना चाहिए था, जिससे उनको उचित विदाई मिलता। वह इसके हकदार थे।
अश्विन ने अचानक संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। कपिल देव का मानना है कि अश्विन किसी चीज को लेकर नाखुश थे। उन्होंने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मैं इस बात से हैरान था कि भारत के महानतम क्रिकेटरों में से एक ने खेल छोड़ने का फैसला कैसे किया। प्रशंसक निराश हैं लेकिन मैंने उसके चेहरे पर भी निराशा के भाव देखे। वह निराश दिख रहा था और यह दुखद है। वह इससे बेहतर विदाई का हकदार था। वह उचित विदाई का हकदार था।
अश्विन ने एक महत्वपूर्ण सीरीज के बीच में संन्यास लेने का फैसला किया और कपिल इसके पीछे का वजह जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा,‘‘वह इंतजार कर सकता था और भारतीय धरती पर अपने संन्यास की घोषणा कर सकता था लेकिन मुझे नहीं पता कि उसने अभी ऐसा क्यों किया। मैं उनका पक्ष भी सुनना चाहता हूं। वह उस सम्मान का हकदार है। उसने देश की तरफ से 106 टेस्ट मैच खेले हैं। मुझे नहीं लगता कि भारतीय क्रिकेट में उनके अमूल्य योगदान की कोई बराबरी कर सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
IND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
10 जून का इतिहास: भारतीय टीम ने पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्ट मैच में जीत हासिल की
Nathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कपिल ने उम्मीद जताई कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अश्विन की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पूरा विश्वास है कि बीसीसीआई भारतीय टीम के इस मैच विजेता की शानदार विदाई के लिए उचित प्रबंध करेगा।” अश्विन एक दिग्गज और बेहतरीन गेंदबाज हैं। वो अपनी गेंदबाजी में लगातार अपनी गति में बदलाव और लाइन लेंथ में बदलाव के साथ बल्लेबाजों को परेशान करते हैं।
पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘अश्विन साहसी गेंदबाज था। वह मैच में किसी भी समय गेंदबाजी कर सकता था। क्या आपको ऐसे गेंदबाज मिलते हैं जो बहुत अच्छे रणनीतिकार हों और परिस्थितियों से तेजी से सामंजस्य से बिठाते हों। वह कप्तान का सबसे पसंदीदा गेंदबाज था। वह भारत की तरफ से सर्वाधिक मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार जीतने वाला खिलाड़ी था। वह कभी हार न मानने वाला खिलाड़ी था।” (भाषा इनपुट के साथ)
Kapil dev is not happy the way ashwin announced his retirement in mid of bgt series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














