Ashes से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और बड़ा झटका, कमिंस के बाद हेजलवुड भी हुए चोटिल
Josh Hazlewood injury: एशेज सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड और सीन एबॉट चोटिल हुए। दोनों की फिटनेस पर संशय है और पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध दिख रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
जोश हेजलवुड (फोटो-सोशल मीडिया)
Ashes Series 2025-26: एशेज सीरीज की शुरुआत 21 नवंबर से होगी। पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोटिल हो गए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस पहले से चोट के कारण शुरुआत के मुकाबले से बाहर हैं।
21 नवंबर से पर्थ में शुरू होने वाली 2025-26 एशेज सीरीज़ से पहले टीम के दो तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और सीन एबॉट चोटिल हो गए हैं। दोनों खिलाड़ी न्यू साउथ वेल्स की ओर से विक्टोरिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे शेफ़ील्ड शील्ड मैच में उतर रहे थे, लेकिन तीसरे दिन लंच के बाद मैदान पर नहीं दिखे।
एक साथ दो खिलाड़ी हुए चोटिल
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों खिलाड़ी पहले सत्र के दौरान ही मैदान छोड़कर चले गए थे और उनकी चोटों की जांच चल रही है। फिलहाल, उनकी चोट की गंभीरता को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह झटका इसलिए बड़ा माना जा रहा है क्योंकि टीम पहले से ही कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गैरमौजूदगी से जूझ रही है। हेज़लवुड शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पहले टेस्ट के लिए टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
पाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
कई स्टार खिलाड़ी खेल रहे शेफील्ड शील्ड
मौजूदा मैच में हेजलवुड ने पहली पारी में 18 और दूसरी पारी में 9 ओवर डाले। उन्हें पहली पारी में सफलता नहीं मिली, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने विकेटकीपर सैम हार्पर को आउट किया। वहीं, एबॉट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में 18 रन देकर 4 विकेट झटके। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के अन्य दिग्गज गेंदबाज मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और स्कॉट बोलैंड भी खेल रहे हैं। स्टार्क और लियोन ने पहली पारी में चार-चार विकेट हासिल किए, जबकि बोलैंड ने दो विकेट लिए।
यह भी पढ़ें: ‘भारत के लिए खेलना है तो…’, BCCI ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को दी कड़ी चेतावनी
अगर हेजलवुड और एबॉट समय पर फिट नहीं हो पाते, तो ऑस्ट्रेलिया की टीम में नए चेहरे ब्रेंडन डॉगेट को मौका मिल सकता है। 31 वर्षीय डॉगेट ने अब तक 50 प्रथम श्रेणी मैचों में 190 विकेट लिए हैं। उन्होंने हाल ही में तस्मानिया के खिलाफ 5 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था।
अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या हेजलवुड और एबॉट 21 नवंबर से शुरू हो रही एशेज सीरीज़ के पहले टेस्ट तक फिट हो पाते हैं या नहीं। अगर नहीं, तो ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी लाइनअप पर इसका सीधा असर पड़ेगा।
