ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेमियन मार्टिन कोमा में, 2003 वर्ल्ड कप का जीता था खिताब
Damien Martyn: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेमियन मार्टिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से जूझ रहे हैं। जिसके कारण वो कोमा में चले गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
डेमियन मार्टिन (फोटो-सोशल मीडिया)
Damien Martyn In Induced Coma After Serious Illness: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एवं 2003 विश्व विजेता टीम के सदस्य डेमियन मार्टिन गंभीर रूप से बीमार है। वो बीमारी के कारण कोमा के चले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के डेमियन मार्टिन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से जूझ रहे हैं। 54 साल के मार्टिन बॉक्सिंग डे पर बीमार पड़ गए थे। मार्टिन अभी इंड्यूस्ड कोमा में हैं।
डेमियन मार्टिन के करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने उनकी बीमारी की पुष्टि की है। मार्टिन की स्थिति चिंताजनक है और उनके साथ खिलाड़ी उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहे हैं। गिलक्रिस्ट ने न्यूज कॉर्प से कहा कि उन्हें सबसे अच्छा इलाज मिल रहा है। अमांडा और उनके परिवार को पता है कि बहुत से लोग उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं और शुभकामनाएं भेज रहे हैं।पूर्व बल्लेबाज डैरेन लेहमैन ने एक्स पर लिखा, डेमियन मार्टिन के लिए ढेर सारा प्यार और दुआएं। मजबूत और फाइटिंग लेजेंड बने रहो। परिवार को प्यार।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO ने क्या कहा?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने एक बयान में कहा, “डेमियन की बीमारी के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और पूरे क्रिकेट समुदाय की शुभकामनाएं इस समय उनके साथ हैं। उम्मीद करते है कि वो जल्दी ठीक हो जाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
गुजरात के गबरू जवानों का तहलका, गिल और साई ने कर दिया कमाल, एक IPL सीजन में पार किया 600 रनों का आंकड़ा
चेन्नई में फैंस की दीवानगी, CSK vs GT का मैच देखने दूर-दूर से स्टेडियम पहुंचे फैंस, मगर खली MS Dhoni की कमी
Jasprit Bumrah ने 2 साल से नहीं खेला कोई ODI मैच, अब टीम इंडिया में वापसी के लिए BCCI ने तैयार किया ब्लूप्रिंट
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
2003 के वर्ल्ड कप फाइनल में खेली थी शानदार पारी
डेमियन मार्टिन की गिनती ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले बेहतरीन बल्लेबाजों में होती है। वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे और अपने बेहतरीन स्ट्रोकप्ले के लिए जाने जाते थे। वनडे विश्व कप 2003 के फाइनल में भारत के खिलाफ उनकी नाबाद 88 रन की पारी उनके करियर की यादगार पारियों में एक है। इस पारी ने ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने में यादगार भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: साल 2025 की बेस्ट प्लेइंग-11 घोषित, 4 भारतीयों को मिली जगह; टेम्बा बावुमा को सौंपी गई कप्तानी
डेमियन मार्टिन का करियर
54 साल के डेमियन मार्टिन ने 1992 से 2006 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट खेले। वे स्टीव वॉ की टीम के अहम खिलाड़ी बन गए। 2006 में उन्होंने संन्यास लिया था। टेस्ट में उन्होंने 46.37 की औसत से 13 शतक लगाते हुए 4,406 रन बनाए। 208 वनडे की 182 पारियों में 4 शतक और 37 अर्धशतक लगाते हुए उन्होंने 40.80 की औसत से 5,346 रन बनाए। वहीं 4 टी20 मैचों में उन्होंने 120 रन बनाए। सर्वाधिक स्कोर 96 रन था। संन्यास के बाद मार्टिन कुछ समय के लिए बतौर कमेंटेटर नजर आए थे।
