Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जो रूट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, एक देश में ऐसा कारनामा करने वाले…

Joe Root Breaks Sachin Tendulkar's Record: जो रूट ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जो रूट अब एक देश में सचिन तेंदुलकर से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Aug 01, 2025 | 09:33 PM

जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Joe Root Breaks Sachin Tendulkar’s Record: भारत और इंग्लैंड के बीच चल पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जो रूट ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। जो रूट ने इस दौरान सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। जो रूट ने एक देश में  ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है।

जो रूट ने 23 से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए चौथे टेस्ट में बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली टीम के लिए 150 रन बनाए और इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने। मैनचेस्टर में कई बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड तोड़ने के बाद इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

जो रूट ने छोड़ा सचिन तेंदुलकर को पीछे

जो रूट ने 29 रनों की पारी खेली। रूट ने 22 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। सचिन तेंदुलकर ने भारत में 7216 रन बनाए। वहीं इस मामले में जो रूट अब इंग्लैंड में 7224 बना चुके हैं।  इस लिस्ट में रूट से आगे बस ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग ही हैं। ऑस्ट्रेलिया में रिकी पोंटिंग में 92 टेस्ट खेले है। इस दैरान 23 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से कुल 7578 रन बनाए हैं।

एक देश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश स्थल (देश) मैच रन
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया 92 7578
जो रूट इंग्लैंड इंग्लैंड 84* 7224
सचिन तेंदुलकर भारत भारत 94 7216
महेला जयवर्धने श्रीलंका श्रीलंका 81 7167
जाक कैलिस दक्षिण अफ्रीका दक्षिण अफ्रीका 88 7035
कुमार संगकारा श्रीलंका श्रीलंका 75 6830
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड इंग्लैंड 89 6568
ब्रायन लारा वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 65 6217
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 81 6187

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में जो रूट ने रचा कीर्तिमान, एक देश में ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले…

वहीं पांचवें टेस्ट में जो रूट ने एक और उपलब्धि अपने नाम की। वो इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि रूट 29 रन बनाकर आउट हो गए। सिराज की गेंद पर जो रूट एलबीडब्ल्यू हो गए।

खिलाड़ी टीम मैच रन स्थल (देश)
जो रूट इंग्लैंड 20* 2006 इंग्लैंड
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 15 1893 ऑस्ट्रेलिया
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज 17 1547 वेस्टइंडीज
जहीर अब्बास पाकिस्तान 11 1427 पाकिस्तान
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 13 1396 ऑस्ट्रेलिया
क्लाइव लॉयड वेस्टइंडीज 14 1359 भारत
जावेद मियांदाद पाकिस्तान 15 1280 पाकिस्तान
जो रूट इंग्लैंड 15 1272 भारत
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड 13 1235 भारत
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड 17 1196 इंग्लैंड
महेला जयवर्धने श्रीलंका 12 1194 श्रीलंका
ग्राहम गूच इंग्लैंड 10 1134 इंग्लैंड
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 9 1077 ऑस्ट्रेलिया
मुदस्सर नज़र पाकिस्तान 10 1073 पाकिस्तान
गॉर्डन ग्रीनिज वेस्टइंडीज 14 1042 भारत
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 11 1027 भारत
गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 10 1021 वेस्टइंडीज

Joe root breaks sachin tendulkars record of scoring

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 01, 2025 | 09:25 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • India vs England
  • Joe Root

सम्बंधित ख़बरें

1

एशेज के पांचवें मुकाबले से पहले इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज सीरीज से हुआ बाहर

2

AUS vs ENG: ‘यह जीत हमारे फैंस के लिए…’, बॉक्सिंग डे टेस्ट जीतने के बाद बेन स्टोक्स का बड़ा बयान

3

हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने

4

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड को 2011 के बाद मिली पहली जीत, बॉक्सिंग डे टेस्ट में 4 विकेट से हारे कंगारू

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.