इंग्लैंड में जो रूट ने रचा कीर्तिमान, एक देश में ऐसा करने वाले वर्ल्ड के पहले...

Joe Root Creates History: जो रूट ने ओवल टेस्ट में एक बड़ा इतिहास रच दिया है। जो रूट, एक देश में भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
JOE ROOT
Updated on

Joe Root Becomes 1st Player to score 2000 test runs vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने इतिहास रच दिया। जो रूट ने एक देश में भारत के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा ओवल टेस्ट के दौरान किया।

जो रूट इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 20वां टेस्ट खेल रहे हैं और इस टेस्ट के दौरान उन्होंने इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 2000 रन बनाने का कारनामा भी किया। जो रूट को इंग्लैंड में भारत के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए ओवल टेस्ट में 23 रनों की जरूरत थी। उन्होंने सिराज की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।

जो रूट के अलावा इन बल्लेबाजों ने एक देश में बनाए हैं ज्यादा रन

जो रूट के बाद भारत के खिलाफ एक देश में सबसे ज्यादा रन रिकी पोंटिंग ने बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ पोंटिंग ने 15 टेस्ट मैचों में 1893 रन बनाए। वहीं स्टीव स्मिथ ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में 13 टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ कुल 1396 रन बनाए हैं। भारत के खिलाफ एक देश में कुल 15 बल्लेबाजों ने 1000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं, लेकिन इंग्लैंड के रूट और कुक केवल दो ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू (इंग्लैंड) और विदेशी (भारत में) दोनों ही जगहों पर 1000 टेस्ट रन बनाए हैं।

एक देश में भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम मैच रन स्थल (देश)
जो रूट इंग्लैंड 20* 2002* इंग्लैंड
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 15 1893 ऑस्ट्रेलिया
शिवनारायण चंद्रपॉल वेस्टइंडीज 17 1547 वेस्टइंडीज
जहीर अब्बास पाकिस्तान 11 1427 पाकिस्तान
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया 13 1396 ऑस्ट्रेलिया
क्लाइव लॉयड वेस्टइंडीज 14 1359 भारत
जावेद मियांदाद पाकिस्तान 15 1280 पाकिस्तान
जो रूट इंग्लैंड 15 1272 भारत
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड 13 1235 भारत
एलेस्टेयर कुक इंग्लैंड 17 1196 इंग्लैंड
महेला जयवर्धने श्रीलंका 12 1194 श्रीलंका
ग्राहम गूच इंग्लैंड 10 1134 इंग्लैंड
माइकल क्लार्क ऑस्ट्रेलिया 9 1077 ऑस्ट्रेलिया
मुदस्सर नज़र पाकिस्तान 10 1073 पाकिस्तान
गॉर्डन ग्रीनिज वेस्टइंडीज 14 1042 भारत
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 11 1027 भारत
गैरी सोबर्स वेस्टइंडीज 10 1021 वेस्टइंडीज

वहीं अगर इंग्लैंड में एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने की बात की जाए तो रूट के बाद एलिस्टर कुक का नाम आता है। उन्होंने 17 मैचों में 1196 रन बनाए। इसके बाद ग्राहम गूच का नाम आता है। जिन्होंने 10 मैचों में 1134 रन बनाए हैं। इनके अलावा कोई भी इंग्लैंड का बल्लेबाज इंग्लैंड में एक टीम के खिलाफ 1000 रन नहीं पार कर सका।

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन (इंग्लैंड में)

खिलाड़ी मैच रन औसत सर्वश्रेष्ठ स्कोर
जो रूट 20 2002* 73.96 180*
एलिस्टर कुक 17 1196 44.29 294
ग्राहम गूच 10 1134 66.70 333
इयान बेल 12 991 52.15 235
माइकल वॉन 7 910 75.83 197
केविन पीटरसन 7 878 79.81 202*
डेविड गॉवर 12 833 52.06 200*
ज्यॉफ बॉयकॉट 8 707 64.27 246*
केन बैरिंगटन 8 681 61.90 97
इयान बॉथम 7 647 80.87 208
Navbharat Live
navbharatlive.com