जो रूट ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

Joe Root Broken Ricky Ponting Record: जो रूट ने 120 रन बनाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
जो रूट ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने
जो रूट (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Joe Root Broken Ricky Ponting Record: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मुकाबले में जो रूट ने 120 रनों की पारी खेलते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसके साथ ही रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया है। अब जो रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

रूट ने रिकी पोंटिंग के 13,378 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रूट ने यह कारनामा 101वें ओवर में किया। पोंटिंग ने 1995 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट खेले और कुल 13,378 रन बनाए, जबकि रूट के नाम अब इंग्लैंड के लिए 157 मैचों में 13,379 रन हैं। पोंटिंग के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए रूट को मैनचेस्टर टेस्ट में 120 रनों की जरूरत थी, जो आसानी से पूरा कर लिया।

पोंटिंग से पहले इन बल्लेबाजों को छोड़ा था पीछे

इससे पहले जो रूट ने राहुल द्रविड़ और जैक कैलिस का रिकॉर्ड तोड़ा था। वो दोनों को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी बने थे और अब 120 रन बनाते ही वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। अब रूट से ज्यादा टेस्ट रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने बनाए हैं। तेंदुलकर ने 1989 से 2013 तक भारत के लिए 200 टेस्ट खेले और 51 शतकों और 68 अर्धशतकों की मदद से 15,921 रन बनाए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

स्थान खिलाड़ी का नाम देश मैच रन
1 सचिन तेंदुलकर भारत 200 15,921
2 जो रूट इंग्लैंड 157 13,379*
3 रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 168 13,378
4 जैक्स कैलिस दक्षिण अफ्रीका 166 13,289
5 राहुल द्रविड़ भारत 164 13,288
6 एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड 161 12,472
7 कुमार संगाकारा श्रीलंका 134 12,400
8 ब्रायन लारा वेस्ट इंडीज 131 11,953
9 शिवनाराइन चंद्रपाल वेस्ट इंडीज 164 11,867
10 माहेला जयवर्धने श्रीलंका 149 11,814

टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के अलावा जो रूट ने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। मैनचेस्टर में रूट का शतक भारत के खिलाफ उनका 12वां और इंग्लैंड के लिए कुल 38वां टेस्ट शतक है। रूट अब भारत के खिलाफ सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में शीर्ष पर हैं।

जो रूट ने की संगकारा की बराबरी

जो रूट ने इस मुकाबले में शतक बनाते ही अपना 38वां शतक जड़ा। इसके साथ ही वो शतकों के मामले में कुमार संगकारा की बराबरी कर ली है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने भी टेस्ट क्रिकेट में 38 शतक लगाए हैं। संगकारा ने 2000 से 2015 तक श्रीलंका के लिए 134 टेस्ट खेले और 38 शतकों की मदद से 12,400 रन बनाए।

Navbharat Live
navbharatlive.com