-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jayasuriya Said Sri Lanka Take Advantage Of Rohit And Virat Retirement Against India Zubin Bharucha Helped Team
रो-को के बिना टीम इंडिया को रोक पाएगा श्रीलंका! इस दिग्गज ने दी फायदा उठाने की सलाह
- Written By: मृणाल पाठक
श्रीलंका के अंतरिम मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने यह खुलासा किया कि IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस निदेशक जुबिन भरूचा ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला की तैयारी में उनके बल्लेबाजों की मदद की है। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास का फायदा उठाएगी।

सौजन्यः सोशल मीडिया
पाल्लेकल: भारतीय टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर है। जहां दोनों टीम के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में जीत हासिल करने के लिए श्रीलंका ने खास प्लान तैयार किया है। साथ ही टीम के अंतरिम मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने भी कहा है कि टीम को भारत के अनुभवी खिलाड़ियों के संन्यास का फायदा उठाना चाहिए।
दरअसल, श्रीलंका के अंतरिम मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने यह खुलासा किया कि आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉर्मेंस निदेशक जुबिन भरूचा ने भारत के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला की तैयारी में उनके बल्लेबाजों की मदद की है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ियों के संन्यास का फायदा उठाएगी।
रोहित, कोहली और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पिछले महीने भारत की विश्व कप जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास ले लिया था। श्रीलंका के खिलाफ टी20 श्रृंखला 27 जुलाई से यहां शुरू होगी। जयसूर्या ने खुलासा किया कि श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों के लंका प्रीमियर (एलपीएल) लीग से जुड़ा होने के बावजूद भरूचा के साथ छह दिन के शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हमने एलपीएल के तुरंत बाद सत्र शुरू किया। अधिकतर खिलाड़ी एलपीएल में खेल रहे थे इसलिए वे क्रिकेट में व्यस्त थे और हम चाहते थे कि वे अधिक से अधिक क्रिकेट खेलें।”
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
दोहरे शतक और सर्वाधिक छक्कों के रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा को मिला पद्मश्री, जानें 19 वाला कनेक्शन
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
यह भी पढ़ें- इंग्लैंड रचेगा इतिहास, वेस्ट इंडीज के खिलाफ 600 स्कोर कर बनाएगा नया कीर्तिमान
जयसूर्या ने कहा, ‘‘हम राजस्थान रॉयल्स से जुबिन को लाए और हमने लगभग छह दिन उनके साथ काम किया। एलपीएल में खेलने बाद अन्य क्रिकेटर भी उनके साथ जुड़े। मुझे उम्मीद है कि खिलाड़ियों ने सीख लिया है कि आप (प्रबंधन) अभ्यास और तकनीक के मामले में उनसे क्या चाहते हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘तैयारी अच्छी थी और टी20 शुरू होने से पहले कैंडी में हमारे पास दो दिन और हैं।”
जयसूर्या ने कहा कि भरूचा के साथ सत्र काफी गहन रहे और खिलाड़ियों ने उनसे काफी कुछ सीखा। उन्होंने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के लिए नई तकनीक, नए दृष्टिकोण और नए शॉट मारना सीखना महत्वपूर्ण है ताकि वे प्रभावी बन सकें।” भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए सूर्यकुमार यादव के रूप में नया कप्तान भी मिला है और जयसूर्या ने अपनी टीम से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने को कहा।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयसूर्या के हवाले से कहा, ‘‘रोहित शर्मा और विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। उनकी प्रतिभा और उन्होंने जिस तरह का क्रिकेट खेला है, उसे देखते हुए हम सभी जानते हैं कि वे और जडेजा किस स्थान पर हैं।” उन्होंने कहा, ‘‘उनकी गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए नुकसान है और हमें इसका अधिकतम फायदा उठाना होगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Jayasuriya said sri lanka take advantage of rohit and virat retirement against india zubin bharucha helped team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMShare Market: हफ्ते के आखिरी सत्र में उछला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बंपर तेजी; IT शेयरों में रफ्तार
Jul 03, 2026 | 09:23 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














