Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, जसप्रीत बुमराह की होगी धमाकेदार वापसी, इस टूर्नामेंट में दिखाएंगे दम!

Jasprit Bumrah Returns to T20: इंग्लैंड सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण सिर्फ तीन मुकाबलों में ही हिस्सा लिया था। अब एशिया कप 2025 में उनके खेलने पर नई रिपोर्ट सामने आई है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Aug 05, 2025 | 02:05 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Asia Cup 2025: भारत टीम ने शुभमन गिल की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे का शानदार तरीके से समापन किया। इस सीरीज में यंग टीम इंडिया ने अंग्रेजों के सामने अपना दम दिखाया। यही कारण रहा कि पांचवे टेस्ट में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। इंग्लैंड दौरे के बाद अब टीम एक महीने के लिए फ्री है। अब वो सीधे एशिया कप 2025 में खेलती हुई नजर आएगी।

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की कड़ी नजर बनी हुई है। भारतीय टीम के लिए ये टूर्नामेंट काफी अहम रहने वाला है। ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर टी20 फॉर्मेट में अपना पहला टूर्नामेंट जीतना चाहेंगे। वहीं, जसप्रीत बुमराह को लेकर भी खुशखबरी सामने आ रही है। खबर है कि एशिया कप 2025 में जसप्रीत बुमराह टी20 फॉर्मेट के दौरान टीम इंडिया में वापसी करने वाले हैं।

जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 में वापसी करेंगे

एंडरसन-तेंदलुकर ट्रॉफी का समापन हो चुका है। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने सिर्फ तीन मुकाबले खेले। इस सीरीज के शुरु होने से पहले ही टीम मैनेजमेंट के द्वारा बता दिया गया था कि वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण बुमराह इंग्लैंड सीरीज में सिर्फ तीन मुकाबले खेलेंगे। जिसके बाद बताया गया कि वो एशिया कप 2025 से भी ब्रेक ले सकते हैं। लेकिन हिंदस्तान टाइम्स की रिपोर्ट कुछ और ही कहती है।

सम्बंधित ख़बरें

ईशान किशन ने तोड़ा गौतम गंभीर का बड़ा रिकॉर्ड, पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

Ranji Trophy 2025-26: राहुल और पडिक्कल के शतक से कर्नाटक मजबूत, उत्तराखंड के खिलाफ पहले दिन बनाए 355 रन

IND vs NAM: दिल्ली में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, अभिषेक-सिराज बाहर, संजू और बुमराह प्लेइंग इलेवन में

IND vs NAM: नामीबिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा बाहर, बुमराह-सैमसन की होगी वापसी! ऐसी हो सकती है प्लेइंग-XI

हिंदुस्तान टाइम्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत बुमराह एशिया कप 2025 के दौरान मैदान पर वापसी कर सकते हैं। इससे पहले बुमराह ने टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में अपना आखिरी मुकाबला टी20 विश्वकप 2024 के दौरान खेला था। इसके बाद बीते 15 महीनों से वो टी20 फॉर्मेट में कोई भी मुकाबला नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में फैंस एक बार फिर से भारत के स्टार गेंदबाज को सबसे छोटे फॉर्मेट में देखने के लिए बेताब हैं।

ये भी पढ़ें: नोवाक जोकोविच का बड़ा कदम, सिनसिनाटी ओपन से नाम लिया वापस, आयोजकों ने की पुष्टि

बीसीसीआई बुमराह के लिए है सतर्क

मौजूदा वक्त में बुमराह टीम इंडिया के सबसे अनुभवी और स्टार गेंदबाज हैं। लेकिन वो पिछले कुछ सालों से बैक की समस्या का भी सामना कर रहे हैं। बोर्ड भी उनके लिए काफी सतर्क रहता है। बीसीसीआई अपने स्टार खिलाड़ी को अहम मौके पर प्रयोग में लाता है। ये ही कारण था कि इंग्लैंड के दौरे में भी उन्होंने सिर्फ तीन ही मुकाबले खेले। अब वो एशिया कप 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं।

Jasprit bumrah will return team india t20 format asia cup 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 05, 2025 | 02:05 PM

Topics:  

  • Asia Cup
  • BCCI
  • Gautam Gambhir
  • Jasprit Bumrah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.