-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Shubman Gill And Harry Brooke Were Awarded Player Of The Match Anderson Tendulkar Trophy
क्यों शुभमन गिल और हैरी ब्रूक दो खिलाड़ी बने ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप!
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs England Player of The Series Award: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का समापन हो चुका है। इस दौरान भारतीय टीम ने 5वें मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया है।

तेंदलुकर-एंडरसन ट्रॉफी (फोटो- @ICC)
IND vs ENG: भारत ने इंग्लैंड को पांच मुकाबलों के अंतिम मैच में 6 रन से शिकस्त दी। ये मुकाबला काफी रोमाचक रहा। इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, कप्तान शुभमन गिल के लिए भी टीम की अगुवाई करने का पहला अनुभव बेहतरीन रहा। ओवल में इंग्लैंड को उनकी दूसरी पारी के दौरान जीत के लिए 374 रन की जरूरत थी।
इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 247 रन बनाए। इस हिसाब से पहली पारी के बाद उसके पास 23 रन की बढ़त थी। पहली पारी में बढ़त के बावजूद इंग्लैंड को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। अगर बात करें दोनों टीमों की दूसरी पारी की तो यहां भारत ने 396 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में इंग्लैंड 367 रन बना पाई।
हैरी ब्रुक और शुभमन गिल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
इस मुकाबले में दो खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने पांच मैचों की 10 पारियों में कुल 754 रन बनाए थे। यही कारण था कि उन्हें प्लेयर ऑफ सीरीज से अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने पांचवें मुकाबले की दूसरी पारी में शतक लगाया था। उन्होंने पांच मुकाबलों की सीरीज में कुल 481 रन बनाए। ब्रुक को भी प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
दो खिलाड़ियों को क्यों दिया गया प्लेयर ऑफ द सीरीज?
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के समापन के बाद सब लोगों के मन में ये सवाल था कि आखिर दो खिलाड़ियों को कैसे प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया। चलिए अब आपको इस सवाल का जवाब देते हैं। दरअसल, इंग्लैंड में पिछले कुछ सालों से परंपरा चलती आ रही है कि चाहे टेस्ट सीरीज कोई भी टीम जीती हो, लेकिन प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को दिया जाएगा। जिसका चयन विरोधी टीम के कोच के द्वारा किया जाता है। ऐसे में गौतम गंभीर ने हैरी ब्रुक को और ब्रेंडन मैकुलम ने शुभमन गिल के नाम पर मुहर लगाई। ये ही कारण था कि भारतीय कप्तान शुभमन गिल से 273 रन कम बनाने वाले बल्लेबाज हैरी ब्रुक को भी प्लेयर ऑफ द सीरीज के लिए चुना गया।
आकाश दीप का अर्धशतक आया काम
इस दौरान आकाश दीप ने 66 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं, यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बाद में रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 53-53 रन बनाए। ये ही कारण था कि टीम इंग्लैंड के सामने बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब हो पाई।
ये भी पढ़ें: पूर्व कप्तान लतीफ का डर आया सामने, बोले- एशिया कप में भारत बन सकता है पाकिस्तानी टीम का काल
मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की दमदार गेंदबाजी
अंत में इंग्लैंड को ओवल टेस्ट में जीत दर्ज करने के लिए 374 रन की जरूरत थी। इस दौरान इंग्लिश टीम की शुरुआत काफी खराब रही। लेकिन हैरी ब्रुक और जो रूट ने शतकीय पारी खेल अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इन दोनों की साझेदारी को आकाश दीप ने तोड़ा। इसके बाद मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने इंग्लैंड की टीम में कहर बरपा दिया। दोनों ने गेंदबाजों में अच्छी साझेदारी करते हुए इंग्लैंड को 367 रन पर रोक दिया और टीम इंडिया ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
तेंदलुकर-एंडरसन ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- शुभमन गिल- 754 रन
- जो रूट- 537 रन
- केएल राहुल- 532 रन
- रवींद्र जडेजा- 516 रन
- हैरी ब्रुक- 481 रन
Shubman gill and harry brooke were awarded player of the match anderson tendulkar trophy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














