-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bcci Vice President Rajeev Shukla Our Test Team Now Best In The World
जीत से झूमे भारतीय खिलाड़ी, BCCI उपाध्यक्ष बोले- हमारी टेस्ट टीम अब दुनिया में बेस्ट
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs England: ओवल में टीम इंडिया की जीत के बाद सभी पूर्व खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को बधाई दी है। वहीं, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा है कि अब हमारी बेस्ट टेस्ट टीम बन चुकी है।

राजीव शुक्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
IND vs ENG: बीते रविवार 4 अगस्त को टीम इंडिया ने इंग्लैंड में अपना दम दिखाया। लंदन स्थित ओवल के मैदान पर दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला संपन्न हो गया। इस मैच को भारतीय टीम ने 6 रन से अपने नाम किया। जिसके कारणा टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया।
रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत से भारतीय खिलाड़ी बेहद खुश हैं। विश्व के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, “टेस्ट क्रिकेट… यह रोंगटे खड़े करने वाला मैच था। सीरीज 2-2, प्रदर्शन 10/10! भारत के सुपरमैन! क्या शानदार जीत है!”
वहीं, पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “शाबाश भारत! दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों को बधाई। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी हिम्मत बनाए रखी। शुभमन गिल और टीम को शानदार सीरीज के लिए बधाई!”
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
वैभव सूर्यवंशी का फिर टूटा दिल, नहीं मिला डेब्यू का मौका, इंग्लैंड के खिलाप टॉस जीतकर इंडिया ने चुनी बल्लेबाजी
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
अजिंक्य रहाणे ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “टेस्ट क्रिकेट इससे बेहतर नहीं हो सकता। तनावपूर्ण अंत, दबाव के पल, और जज्बा। शाबाश।” सूर्यकुमार यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा, “दोस्तों क्या जबरदस्त शो था! इस टीम को अंत तक लड़ते और मजबूती से जीतते देखना बहुत अच्छा लगा!”
राजीव शुक्ला ने दी बधाई
चेतेश्वर पुजारा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “ऐतिहासिक जीत! टीम का आत्मविश्वास और जज्बा देखकर बहुत अच्छा लगा! अविश्वसनीय सीरीज का यह एक बेहतरीन अंत था। टेस्ट क्रिकेट जैसा कुछ नहीं!” वहीं, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने ‘आईएएनएस’ से कहा, “पूरी दुनिया ने देखा कि यह कितनी कमाल की सीरीज थी। भारतीय टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिन खिलाड़ियों से उम्मीद भी नहीं थी, उन्होंने भी शानदार प्रदर्शन किया।”
उन्होंने कहा, “क्या आप जानते थे कि आकाश दीप नाइट वॉचमैन के रूप में आएंगे और 66 रन बना देंगे। वाशिंगटन सुंदर मुश्किल वक्त में सेंचुरी लगा देंगे। सिराज अद्भुत खिलाड़ी हैं। उन्होंने पांचवें टेस्ट में नौ विकेट लिए। सभी मुकाबलों में खेले। प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने शानदार कप्तानी के साथ रन भी बनाए।”
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया की जीत से गदगद हैं सौरव गांगुली, कहा- मुझे पहले ही पता था टीम इंडिया जीतेगी
इसके आगे रजीव शुक्ला ने बताया कि “केएल राहुल ने अच्छा प्रदर्शन किया। यशस्वी जायसवाल ने बीच-बीच में अच्छा परफॉर्म किया। पंत ने यह दिखा कि हम चोटिल भी हैं, तो देश के लिए खेलेंगे। टेस्ट के लिए हमारे पास बहुत अच्छी टीम बन चुकी है। इनमें से कुछ खिलाड़ी वनडे और टी20 फॉर्मेट में भी अच्छा खेलेंगे।”
एजेंसी इनपुट के साथ
Bcci vice president rajeev shukla our test team now best in the world
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














