-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah Share Special Video With Virat Kohli Voice Over Watch
जसप्रीत बुमराह ने शेयर किया खास वीडियो, किंग कोहली की आवाज सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
- Written By: मृणाल पाठक
जसप्रीत बुमराह ने फैंस के साथ एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में विक्ट्री परेड और वानखेड़े वानखेड़े स्टेडियम में दिए गए सम्मान का क्लिप है। इस वीडियो पर बुमराह ने विराट कोहली की आवाज का इस्तेमाल किया, जिसने इस वीडियो को और भी ज्यादा खास बना दिया है।

जसप्रीत बुमराह और विराट कोहली (सौजन्यः एक्स)
नई दिल्ली: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में धमाल मचाया है। इस टूर्नामेंट में भारत एक भी मैच बिना हारे खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहा। इस टूर्नामेंट में सभी मुकाबलों में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का रोल सबसे अहम रहा, जिन्होंने कई हारे हुए मैच को भारत की जीत में बदल दिया, जिसमें साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच भी है। ऐसे में अब उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली की आवाज है।
बुमराह ने जो वीडियो शेयर किया है उसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उन्होंने अपनी वीडियो में मुंबई में हुई विक्ट्री परेड की एक क्लिप शेयर की। साथ ही इसमें वानखेड़े स्टेडियम में दिए गए सम्मान का क्लिप भी है। इस वीडियो पर बुमराह ने विराट कोहली की आवाज का इस्तेमाल किया, जिसमें कोहली उनके लिए कुछ बेहद खास शब्द कह रहे हैं।
I am so thankful for the last few days. I’ve been living a dream and it has filled me with happiness and gratitude.🇮🇳💙 pic.twitter.com/w5LTukO9Fz — Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) July 8, 2024
विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के लिए वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह के दौरान बेहद खास शब्द कहे थे। बुमराह ने अपनी वीडियो में विराट कोहली का ये ही वॉइस ओवर यूज किया है। उसमें कोहली कह रहे हैं, “मैं चाहूंगा कि सभी लोग इस शख्स की सरहाना करें जो हमें बार-बार गेम में लाया, यह शानदार था। हम चाहते हैं कि वह ज्यादा से ज्यादा खेले और वह पीढ़ी में एक बार फिर आने वाला गेंदबाज है और इस बात से बहुत खुश हूं कि वह हमारे लिए खेलता है। जसप्रीत बुमराह के लिए जोरदार तालियां।”
यह भी पढ़ें- विराट और बाबर आजम का वायरल हुआ मजेदार वीडियो, देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
सम्बंधित ख़बरें
फिटनेस से लेकर फिनिशिंग तक… विराट कोहली की 10 ऐसी खूबियां जो हर किसी को करती हैं प्रेरित
IND A vs SL A Final: श्रीलंका से बदला लेने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
हार्दिक पंड्या का खराब दौर बरकरार, अफगानिस्तान के बाद इंग्लैंड सीरीज से बाहर, कोहली पर भी आया बड़ा अपडेट
शुभमन गिल ने रचा इतिहास: शिखर धवन और विराट कोहली को पछाड़कर निकले आगे, इस चक्कर में चूके दोहरा शतक
इस वीडियो को शेयर करते हुए बुमराह ने कैप्शन में लिखा, “पिछले कुछ दिनों के लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं एक सपना जी रहा हूं और इसने मुझे खुशी और कृतज्ञता से भर दिया है।” सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि जसप्रीत बुमराह को टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया था। इस पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और भारत को मुश्किल मैचों में जीत दिलाई। उन्होंने 8 मैचों में 8.27 की औसत से 15 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने कुल 29.4 ओवर फेंके और 4.18 की इकॉनमी से रन खर्च किए थे।
Jasprit bumrah share special video with virat kohli voice over watch
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
Jul 06, 2026 | 02:38 PMMonsoon Hair Care Tips: मानसून में हेयर फॉल और ऑयली स्कैल्प से बचने के लिए अपनाएं ये असरदार उपाय
Jul 06, 2026 | 02:30 PMअग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
Jul 06, 2026 | 02:29 PMचैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर हुई करोड़ों की बारिश! हारकर भी इंग्लैंड ले गई मोटी रकम; जानें भारत के हिस्से कितना आया?
Jul 06, 2026 | 02:29 PMदेसाईगंज रेत घाट घोटाला: 6 लाख ब्रास अवैध खनन का दावा, ईडी से जांच की मांग
Jul 06, 2026 | 02:28 PMखतरे की घंटी है एशिया की सबसे बड़ी अजनी रेलवे क्वार्टर बदहाली पर, CRMS ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
Jul 06, 2026 | 02:24 PM8th Pay Commission: भुवनेश्वर में 8वें वेतन आयोग की बड़ी बैठक, क्या कर्मचारियों के लिए आएगी खुशखबरी?
Jul 06, 2026 | 02:24 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














