-
सोम, 6 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Viral »
- Virat Kohli And Babar Azam Funny Video Viral On Social Media
विराट और बाबर आजम का वायरल हुआ मजेदार वीडियो, देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी
- Written By: मृणाल पाठक
सोशल मीडिया पर कई लोगों के फनी वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का एक मजेदार वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।

विराट कोहली और बाबर आजम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आए दिन अपनी किसी न किसी चीज की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। उनके फैंस उन्हें लेकर कई तरह के एडिटेड वीडियो भी बनाते रहते हैं। उनके कुछ वीडियो विराट के स्ट्रगल, क्रिकेट में उनकी जर्नी पर रहते हैं, तो वहीं कुछ वीडियो काफी मजेदार होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का है।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के फैंस अकसर उनकी तुलना भारत के स्टार प्लेयर कोहली से करते हैं। यह बात भारतीय फैंस को बिलकुल पसंद नहीं आती है। भारतीय फैंस का मानना है की बाबर आजम कोहली के आसपास भी नहीं हैं। ऐसे में अब फैंस ने कोहली और बाबर का एक मजेदार वीडियो एडिट किया है, जो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।
क्या आपने देखा है विराट और बाबर आजम का ये वीडियो, नहीं रूकेगी आपकी हंसी…#ViratKohli #BabarAzam #cricketviralvideo pic.twitter.com/zrCl6vA6RF — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 8, 2024
सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो में आप विराट कोहली को क्रिकेट मैदान में देख सकते हैं। जो दर्शकों के बीच गौर करते हुए देख रहे हैं। उसके बाद एक छोटा बच्चा नजर आ रहा है, जो बाबर आजम है (बाबर आजम का चेहरा एडिड किया हुआ), उसे देखकर कोहली हाथ हिलाते हैं। जिसे देखकर बाबर काफी खुश हो जाते हैं और खुशी से झूमने लगते हैं। इस वीडियो को देख कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारत के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली ने क्रिकेट के टी20 प्रारूप से संन्यास ले लिया है। वह अब केवल वनडे और टेस्ट मैच खेलते हुए दिखाई देंगे। आगामी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन और चैंपियंस ट्रॉफी उनका मुख्य फोकस है, जिसके लिए वह अब जल्द ही तैयारी भी शुरू कर देंगे। फिलहाल वह लंदन में अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मस्ती कर रहा था नन्हा हाथी, मां सूंड से उठाकर ले गई… VIDEO देख लोगों को याद आया बचपन
नन्हे सिंगर ने गजल गाकर जीता दिल, आवाज सुन बॉलीवुड सिंगर विशाल मिश्रा भी बोले- ‘जियो’
116 साल की दादी ने चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां, ‘गोविंदा-गोविंदा’ का जाप करते हुए जीता लोगों का दिल
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
यह भी पढ़ें-लव यू दादा… सौरव गांगुली को मनोज तिवारी ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश
दूसरी तरफ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बात करें तो उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुछ खास कमाल नहीम दिखा पाई। खराब प्रदर्शन की वजह से टीम सुपर 8 में भी जगह नहीं बना पाई, जिसकी वजह से टीम को काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा। साथ ही कप्तान बाबर को भी जमकर ट्रोल किया गया। हालांकि अब पाकिस्तान टीम आगामी मुकाबलों पर फोकस कर रही है।
Virat kohli and babar azam funny video viral on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aamir Khan से पहले इन सेलेब्स ने रचाईं कई शादियां, जानिए कौन-कौन है लिस्ट में शामिल
Jul 06, 2026 | 02:17 PMGadchiroli News: फर्जी भर्ती के बाद अब नकली नियुक्ति पत्र का खुलासा, गड़चिरोली प्रशासन सतर्क
Jul 06, 2026 | 02:15 PMनागपुर मनपा का फर्जी एवजदार घोटाला अब EOW के हवाले; कमिश्नर के एक्शन से मची खलबली, दो कर्मचारी सस्पेंड
Jul 06, 2026 | 02:14 PMडॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- मध्यप्रदेश में इसी महीने लागू होगी समान नागरिक संहिता
Jul 06, 2026 | 02:12 PMBhandara News: पवनी नगर परिषद में चाकू से हमला करने की धमकी के आरोप, सियासत गरमाई
Jul 06, 2026 | 02:03 PMशादी के दो महीने बाद हुई महिला की मौत, परिजनों ने लगाया पति पर हत्या जैसा गंभीर आरोप
Jul 06, 2026 | 01:57 PMऔर कितने दिन होगी भारी बारिश? मुंबई के लिए क्या है एडवाइजरी, क्या कहता है मौसम विभाग
Jul 06, 2026 | 01:55 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PM
आगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PM
पैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PM
Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM














