जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Sanjana Ganesan Instagram: जसप्रीत बुमराह इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। उनकी पत्नी और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार मीम शेयर कर उन्हें हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल किया है। यह पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। दूसरी ओर, बुमराह अभी तक आईपीएल 2026 के लिए अपनी टीम मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप से नहीं जुड़े हैं।
संजना गणेशन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ दिलचस्प पोस्ट साझा करती हैं। इस बार उन्होंने एक मीम के जरिए बुमराह के साथ मजाक किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दिखाया कि जब बुमराह दोस्तों के साथ ‘बॉयज नाइट’ प्लान करते हैं, तो उनकी प्रतिक्रिया कैसी होती है। इस पोस्ट में इस्तेमाल किया गया डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ रहा है, जिससे यह मीम तेजी से वायरल हो गया है। फैंस भी इस मजेदार अंदाज पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
संजना ने अपने मीम में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर 2 द रिवेंज के चर्चित डायलॉग ‘घर की याद नहीं आई तुझे, जस्सी?’ का इस्तेमाल किया। यह डायलॉग सोशल मीडिया पर पहले से ही काफी ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे मीम्स में इस्तेमाल कर रहे हैं। संजना ने भी इसी ट्रेंड को अपनाते हुए बुमराह को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल किया, जो फैंस को काफी पसंद आया।
क्रिकेट की बात करें तो जसप्रीत बुमराह अभी तक मुंबई इंडियंस के ट्रेनिंग कैंप में शामिल नहीं हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह इस समय कर्नाटक में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किसी चोट की वजह से वहां हैं या यह उनकी नियमित फिटनेस प्रक्रिया का हिस्सा है। टीम मैनेजमेंट और फैंस को उनके जल्द वापसी की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: 2 स्पॉट्स के लिए दांव पर लगी इन 3 स्टार्स की किस्मत, रेस में पीछे छूटा ये बड़ा खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा, जबकि मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में टीम के प्रमुख गेंदबाज का कैंप से दूर होना चिंता का विषय जरूर है। बुमराह की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए बेहद अहम होगी, क्योंकि वह टीम के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में से एक हैं।