IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
KKR vs GT: केकेआर ने ईडन गार्डन्स में गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य दिया है। KKR के लिए फिन एलन के बाद कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
फिन एलन (फोटो- सोशल मीडिया)
KKR vs GT 1st Inning Highlight: कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 60वां मुकाबला खेला जा रहा है। जहां पर जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर केकेआर को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। केकेआर के बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में गुजरात टाइटंस के सामने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। केकेआर के लिए फिन एलन के बाद कैमरून ग्रीन और अंगकृष रघुवंशी के विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
शतक से चूके फिन एलन
गुजरात टाइटंस के खिलाफ फिन एलन से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को बेहतरीन शुरुआत दी, लेकिन वो शतक से चूक न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने सिर्फ 35 गेंदों में 93 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी इस पारी में 4 चौके और 10 लंबे छक्के शामिल रहे। उन्हें स्पिन गेंदबाज साई किशोन ने अपना शिकार बनाया। शुरुआत से ही एलन ने आक्रामक अंदाज अपनाया और गुजरात के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।
इसके साथ ही फिन एलन ने आईपीएल 2026 में अपने 27 छक्के लगा डाले हैं। इसके साथ ही वह कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड फिल सॉल्ट के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 24 छक्के लगाए थे। एलन ने शानदार अंदाज में उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
फिर ई़डन्स गार्डन्स में आया रघुवंशी और कैनरून के नाम का तूफान
फिन एलन के बाद ईडन्स गार्डन्स के मैदान पर अंगकृष रंघुवंशी और कैमरून ग्रीन के नाम का तूफान आया। फिन एलन और कप्तान अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 52 गेंदों में 108 रन की शानदार साझेदारी हुई। एक तरफ विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 82 रन तो कैमरून ग्रीन ने 28 गेंदों में 52 रन की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए साई किशोर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 1-1 विकेट मिला।
ये भी पढ़ें: फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।
