साई सुदर्शन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बने बल्लेबाज, हार्दिक पांड्या का भी तोड़ा रिकॉर्ड
Sai Sudharsan Fastest to 3000 Runs in T20s: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए साई सुदर्शन ने इतिहास रच दिया। इस मुकाबले में साई सुदर्शन सबसे तेज 300 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
- Written By: प्रिया जैस
साई सुदर्शन (सौजन्य-IANS)
Sai Sudharsan Record: IPL 2026 के 60वें मुकाबले में एक बार फिर साई सुदर्शन ने नया इतिहास रच दिया। शनिवार को गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें गुजरात टायटंस को केकेआर से 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा। ईडन गार्डन्स में शानदार मुकाबला खेलने के बावजूद साई सुदर्शन अपनी टीम को जीता नहीं पाए। लेकिन अपनी अर्धशतकीय पारी से उन्होंने इतिहास जरूर रच दिया।
कोलकाता के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सुदर्शन टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। महद 78वीं पारी में उन्होंने यह कीर्तिमान रचा। सुदर्शन से पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज शॉन मार्श के नाम पर था, जिन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी20 में 85 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। इनके रिकॉर्ड को साई सुदर्शन ने केवव 78वीं पारी में पार कर लिया है।
शुभमन गिल की करी बराबरी
साई सुदर्शन ने केकेआर के खिलाफ 28 गेंदों में 53 रनों की शानदार पारी खेली थी। कोहनी में गेंद लगने के कारण सुदर्शन को मैदान से बाहर जाना पड़ा था, लेकिन वे वापस लौटे और केकेआर के खिलाफ जीतने की पूरी कोशिश की।
सम्बंधित ख़बरें
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
IPL 2026: फिन एलन के बाद रघुवंशी-ग्रीन की विस्फोटक बल्लेबाजी, KKR ने GT के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य
फिन एलन ने KKR के लिए रचा इतिहास, IPL 2026 में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
आपको जानकारी दें, कि साई सुदर्शन ने इस दौरान 7वीं बार अर्धशतकीय पारी खेली। अगर बात करें सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक और 50 से अधिक रन बनाने की तो शुभमन गिल और साई सुदर्शन का रिकॉर्ड एक समान है।
FIFTY is mandatory for Sai Sudharshan… No matter how bad situation is. 👍🏽pic.twitter.com/DPaZarQFuq — Dinda Academy (@academy_dinda) May 16, 2026
हार्दिक पांड्या का तोड़ रिकॉर्ड
इस मुकाबले के साथ ही साई सुदर्शन लगातार 4 मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। सुदर्शन ने अपनी पारी में कुल 6 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्होंने इस दौरान हार्दिक पांड्या का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। हार्दिक ने इससे पहले गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए लगातार 3 मुकाबलों में अर्धशतकीय पारी केली थी।
यह भी पढ़ें – रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
गुजरात जायंट्स बनाम केकेआर
बात करें मुकालबे कि, तो गुजराट टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। शुभमन गिल ने 49 गेंदों में 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान शुभमन गिल ने अपनी पारी में 5 चौके और 7 छक्के लगाए। इसके अलावा जोल बटलर ने 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 35 गेंदों में 57 रन बनाकर अपना योगदान दिया। हालांकि, इसके बावजूद गुजरात टाइटंस यह मुकाबला अपने नाम नहीं कर सकीं और 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करते बुए 4 विकेट गंवाकर केवल 218 रन ही बना पाई।
गुजराट टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में केवल 2 विकेट के नुकसान पर स्कोरबोर्ड पर 247 रन जड़ दिए। केकेआर से फिन एलन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 35 रनों में 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली। तो वहीं, अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों के साथ 82 रनों की नाबाद पारी खेली। उनके साथ कैमरून ग्रीन ने भी साथ देते हुए 28 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे।
