Team India में अचानक हो गया बड़ा बदलाव, जानें किसे जाना पड़ा बाहर और किसकी हुई एंट्री?

India vs Afghanistan: आईपीएल 2026 में केकेआर के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले अनुकूल रॉय को भारत ए टीम में शामिल किया गया है। वह त्रिकोणीय सीरीज में हर्ष दुबे की जगह खेलेंगे।
Anukul Roy included in India A squad for the triangular series; to replace Harsh Dubey.
कोलकाता नाइट राइडर्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India A vs Sri Lanka A: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले अनुकूल रॉय को भारत ए टीम में जगह मिली है। आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए उन्हें स्क्वॉड में शामिल किया गया है। अनुकूल की एंट्री हर्ष दुबे के स्थान पर हुई है, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टेस्ट और वनडे टीम में चुना गया है।

अनुकूल ने गेंद और बल्ले दोनों से डाला है प्रभाव

अनुकूल ने इस सीजन में केकेआर के लिए अब तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 8 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंद के साथ-साथ अनुकूल बल्ले से भी योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। अनुकूल के पास इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके हर किसी को प्रभावित करने का सुनहरा मौका होगा।

तिलक कप्तान तो रियान पराग हैं उपकप्तान

भारत ए की कमान तिलक वर्मा के हाथों में सौंपी गई है। इस सीरीज के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में चुना गया है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे और विपराज निगम इस सीरीज में बल्ले से योगदान देते हुए नजर आएंगे।

पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2026 में प्रियांश और प्रभसिमरन सिंह का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। प्रभसिमरन के साथ-साथ विकेटकीपर के तौर पर कुमार कुशाग्र को भी टीम में जगह मिली है। वहीं, सूर्यांश ने भी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है।

वहीं, गेंदबाजी में अंशुल कंबोज, अरशद खान, यश ठाकुर, और युद्धवीर सिंह को रखा गया है। इस सीरीज में भारत के अलावा श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें हिस्सा लेंगी। इस त्रिकोणीय सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और आखिरी मुकाबला 21 जून को खेला जाना है। सीरीज के सभी मुकाबले श्रीलंका के दांबुला में खेले जाएंगे। सीरीज के सारे मुकाबले वनडे फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उप-कप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान और अनुकूल रॉय।

IANS इनपुट के साथ

Navbharat Live
navbharatlive.com