जसप्रीत बुमराह अब T20I से रहेंगे दूर! WC जीत के बाद स्पेशल प्लान, क्यों BCCI स्टार गेंदबाज के लिए हैं गंभीर?
Jasprit Bumrah Workload: टी20 WC 2026 के बाद जसप्रीत बुमराह के टी20 इंटरनेशनल से दूरी बनाने की संभावना है। वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए अब वनडे क्रिकेट पर ज्यादा फोकस कर सकते हैं।
- Written By: संजय बिष्ट
जसप्रीत बुमराह (फोटो- सोशल मीडिया)
Jasprit Bumrah for ODI World Cup 2027: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की क्रिकेट रणनीति में बदलाव देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि बुमराह आने वाले समय में टी20 इंटरनेशनल की बजाय वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान देंगे, ताकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह तैयार रख सकें।
वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर रहेगा बुमराह का फोकस
रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह अगले करीब 18 महीनों में टी20 अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय सीरीज कम खेल सकते हैं। उनका मुख्य फोकस 50 ओवर के मैचों पर रहेगा, क्योंकि भारत को 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है। ऐसे में टीम मैनेजमेंट भी चाहता है कि बुमराह अपनी फिटनेस और लय को वनडे प्रारूप में बनाए रखें। इस दौरान भारत को कई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलनी हैं और जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भी हिस्सा लेना है। माना जा रहा है कि इन एशियाई खेलों में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर सकते हैं। हालांकि बुमराह फिलहाल अपना ध्यान वनडे और टेस्ट क्रिकेट पर केंद्रित रखना चाहते हैं।
लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलने की भी इच्छा
बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक में खेलने को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। उस ओलंपिक में क्रिकेट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। कई अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों की तरह बुमराह भी इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनना चाहते हैं। लेकिन उससे पहले उनका प्राथमिक लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप रहेगा। इसी वजह से वह अपने मैचों का चयन सोच-समझकर करेंगे और वर्कलोड को संतुलित रखने की कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
Women’s T20 World Cup: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको और दक्षिण कोरिया का जीत के साथ आगाज, पहले ही दिन इन दो टीमों को झेलनी पड़ी हार
नवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
आईपीएल के बाद बनेगी भारत की नई रणनीति
भारत की विश्व कप तैयारियों की असली शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के खत्म होने के बाद मानी जा रही है। इस दो महीने लंबे टूर्नामेंट में बुमराह मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आएंगे। आईपीएल के बाद राष्ट्रीय चयन समिति, बीसीसीआई का उत्कृष्टता केंद्र और टीम मैनेजमेंट मिलकर आगामी रणनीति तैयार करेंगे। इस प्रक्रिया में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण, टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल अहम भूमिका निभा सकते हैं।
वर्कलोड मैनेजमेंट पर रहेगा खास ध्यान
बुमराह के मामले में सबसे महत्वपूर्ण पहलू उनका वर्कलोड मैनेजमेंट होगा। पिछले कुछ वर्षों में भी टीम मैनेजमेंट ने उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें सीमित मैच खिलाए हैं। माना जा रहा है कि आगे भी कुछ इसी तरह की रणनीति अपनाई जा सकती है। फिलहाल बुमराह ने 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से 42 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें 21 टेस्ट और 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: रवींद्र जडेजा का नया ठिकाना, अपनी नई आईपीएल टीम के कैंप से जुड़े रवींद्र जडेजा, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो
तेज गेंदबाजी आक्रमण में कौन-कौन शामिल
भारतीय टीम के वनडे गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह के साथ मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अगर हर्षित राणा पूरी तरह फिट रहते हैं तो वह भी इस तेज गेंदबाजी समूह का हिस्सा बन सकते हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई से बताया है कि “भारत के किसी भी वैश्विक अभियान में बुमराह की फिटनेस हमेशा सबसे अहम रहती है। इसलिए टीम प्रबंधन को प्रारूपों को प्राथमिकता देते हुए बेहद सावधानी बरतनी होगी। वह निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे, लेकिन सीमित ओवरों में 50 ओवर के विश्व कप चक्र में उनका ध्यान ज्यादा वनडे मैचों पर रहेगा। इस दौरान करीब 30-35 मैच होंगे और ऐसे में जोखिम नहीं लिया जा सकता।”
