Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, इंग्लैंड में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

Jasprit Bumrah took 50 wickets in England: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जेमी स्मिथ का विकेट लेकर इतिहास रच दिया। वो इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jul 25, 2025 | 10:41 PM

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jasprit Bumrah took 50 wickets in England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ को आउट करके एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जेमी स्मिथ को 19 गेंदों पर नौ रन पर आउट करके अपना पहला विकेट लिया। इस विकेट के साथ उन्होंने अपना 50 विकेट पूरा किया। बुमराह का इंग्लैंड में यह 11वां टेस्ट मैच है। बुमराह अगर मौजूदा मैच में कम से कम दो और विकेट लेने में सफल हो जाते हैं, तो वह इशांत शर्मा के 51 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और इंग्लैंड में भारत के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज बन जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट (इंग्लैंड में)

खिलाड़ी मैच विकेट बेस्ट आंकड़े
जसप्रीत बुमराह 11 50 5/64
इशांत शर्मा 14 48 7/74
कपिल देव 13 43 5/125
अनिल कुंबले 10 36 4/66
बिशन सिंह बेदी 12 35 6/226

नवंबर 2021 में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले इशांत ने इंग्लैंड की धरती पर खेले गए 15 टेस्ट मैचों में 51 बल्लेबाजों को आउट किया है। इशांत ने इंग्लैंड में इंग्लैंड के खिलाफ 14 टेस्ट और इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेला है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026 Point Table: पाकिस्तान लिस्ट में आया टॉप, सूर्यकुमार यादव की भारतीय टीम को छोड़ा पीछे

श्रीलंकाई क्रिकेटर का सनसनीखेज आरोप, टीम इंडिया पर लगाया था ‘बैट टेंपरिंग’ का इल्जाम, अब देनी पड़ी सफाई

T20 World Cup 2026: भारत से डरकर पलटा पाकिस्तान! मदन लाल ने यू-टर्न की बताई असली वजह

‘ऐसे लीडर से सीखना गर्व और…’, PM नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद रवींद्र जडेजा ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड में भारत के लिए सर्वाधिक टेस्ट विकेट

खिलाड़ी का नाम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन
इशांत शर्मा 15 51 7/74
जसप्रीत बुमराह 12 50 5/64
कपिल देव 13 43 5/125
मोहम्मद शमी 14 42 4/57
मोहम्मद सिराज 9 36 6/70

बुमराह ने भारत के लिए इंग्लैंड में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच (जून 2021 में साउथेम्प्टन में) भी खेला है, लेकिन उस मैच में वह कोई विकेट नहीं ले पाए थे। बुमराह के पास इंग्लैंड में सबसे सफल एशियाई टेस्ट गेंदबाज़ बनने का भी मौका होगा। इसके लिए बुमराह को चार और विकेट लेने होंगे। अभी तक यह रिकॉर्ड महान पाकिस्तानी गेंदबाज और पूर्व कप्तान वसीम अकरम के नाम है। अपने 17 साल के टेस्ट करियर में अकरम ने इंग्लैंड में 14 टेस्ट मैच खेले और 53 बल्लेबाज़ों को आउट किया।

यह भी पढ़ें: जो रूट ने तोड़ा पोंटिंग का रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

इंग्लैंड में सर्वाधिक टेस्ट विकेट (एशियाई गेंदबाजों द्वारा)

गेंदबाज का नाम देश मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन
वसीम अकरम पाकिस्तान 14 53 6/67
ईशांत शर्मा भारत 15 51 7/74
जसप्रीत बुमराह भारत 12 50 5/64
मोहम्मद आमिर पाकिस्तान 12 49 6/84
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 6 48 9/65

Jasprit bumrah becomes 1st indian bowler to take 50 wickets in england

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 25, 2025 | 10:29 PM

Topics:  

  • England
  • England Cricket Team
  • IND Vs ENG
  • Indian Cricket Team
  • Jasprit Bumrah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.