Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

India vs Ireland: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 26, 2026 | 06:19 PM

Ire vs Ind

Follow Us
Follow Us:

India vs Ireland 1st T20I: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा। श्रेयस अय्यर ने बताया कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है।

Here is how #TeamIndia lines up for the 1️⃣st T20I against Ireland 📝 Updates ▶️ https://t.co/gdoXw2dAKR#IREvIND pic.twitter.com/H5nvE6XpQE — BCCI (@BCCI) June 26, 2026

फैंस को 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल यह इंतजार और लंबा हो गया है। दूसरी ओर, आयरलैंड की टीम में जय मूंदड़ा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू का मौका मिला है। जय का जन्म राजस्थान में हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर

टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की, तो फिर संजू या अभिषेक में से कौन, इस स्टार खिलाड़ी पर गिरेगी गाज?

Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता

कप्तान के तौर पर अय्यर की टीम में वापसी

अय्यर दिसंबर 2023 को भारत की तरफ से आखिरी बार टी20 मैच खेले थे, जिसके करीब ढाई साल बाद वह सीधे कप्तान के तौर पर टीम में वापसी कर रहे हैं। बेलफास्ट में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनते हुए भारतीय कप्तान अय्यर ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह हमारे लिए नई पिच है। हम पहली बार बेलफास्ट में खेल रहे हैं। हालात, माहौल और विकेट को देखते हुए, हम पहले गेंदबाजी करना चाहते हैं। हमें जल्द से जल्द यहां के हालात के हिसाब से ढलना होगा। हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देंगे। हम हमेशा यही कहते हैं कि चीजों को मुश्किल नहीं बनाना चाहिए।”

वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू नहीं

15 वर्षीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। कप्तान ने किशोर बल्लेबाज को लेकर कहा, “अफसोस की बात है कि वैभव नहीं खेल रहे हैं। सही समय आने पर उन्हें भी मौका मिलेगा। फिलहाल हम तीन तेज गेंदबाजों और एक ऑलराउंडर के साथ उतर रहे हैं।”

दूसरी ओर, आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ने कहा, “मैं टॉस जीतकर गेंदबाजी ही चुनता। पिच बहुत अच्छी लग रही है। यह बदलाव का दौर था। पिछले कुछ वर्षों में स्टर्लो (पॉल स्टर्लिंग) ने टीम की शानदार तरह से कप्तानी की। आज जय (मूंदड़ा) अपना डेब्यू कर रहे हैं।” टी20 फॉर्मेट में भारत-आयरलैंड के बीच 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें सभी मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए। भारत इस सीरीज में भी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेगा।

यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।

Ndia vs ireland 1st t20i shreyas iyer wins toss vaibhav suryavanshi misses debut

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 05:44 PM

Topics:  

  • Indian Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.