Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 26 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच

IND vs IRE: पहले टी20 में आयरलैंड ने भारत के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। लॉर्कन टकर ने 50 और गैरेथ डेलानी ने 49 रन बनाए, जबकि भारत के लिए हर्षित राणा ने 3 विकेट लिए।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 26, 2026 | 08:03 PM

टीम इंडिया (Image- IANS)

Follow Us
Follow Us:

India vs Ireland 1st T20I: आयरलैंड ने सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को जीत के लिए 183 रन का चुनौती पूर्ण लक्ष्य दिया है।

आयरलैंड को शुरुआत अच्छी नहीं मिली थी। टीम ने 7.1 ओवर में 51 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इस समय ऐसा लग रहा था कि टीम शायद ही 100 या 110 का आंकड़ा पार करे, लेकिन कप्तान लॉर्कन टकर ने गैरेथ डेलानी के साथ पांचवें विकेट के लिए 64 की साझेदारी कर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी। टकर 36 गेंदों पर 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए।

डेलानी ने पलटा मैच का रुख

इसके बाद डेलानी ने जॉर्ज डॉकरेल के साथ छठे विकेट के लिए 49 रन जोड़े। डॉकरेल 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी 32 गेंदों पर 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 49 रन बनाकर आउट हुए। डेलानी की पारी का आयरलैंड को 182 तक पहुंचाने में अहम योगदान रहा। लियाम मैकार्थी 7 रन बनाकर आउट हुए। आयरलैंड ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन बनाए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Ire vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं

IND vs IRE: आयरलैंड के खिलाफ जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया, नई भूमिका में दिखेंगे कप्तान अय्यर

हर्षित राणा ने चटकाए 3 विकेट

भारतीय टीम की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 24 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। शिवम दुबे ने 3 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट लिया। वाशिंगटन सुंदर महंगे रहे। उन्होंने 1 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 19 रन लुटाए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। भारत की तरफ से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सबसे महंगे रहे। कृष्णा ने 4 ओवर में 57 रन लुटाए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैक्कार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदड़ा और मैथ्यू होलार्ड।

-एजेंसी इनपुट के साथ

India vs ireland 1st t20i ireland score 182 lorcan tucker gareth delany harshit rana

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 26, 2026 | 08:03 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • Indian Cricket Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.