5 विकेट और 500 का जादुई आंकड़ा, इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, बना डाला महारिकॉर्ड
Jalaj Saxena: रणजी ट्रॉफी 2025-26 में अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने इतिहास रचते हुए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए और बड़ा मुकाम हासिल किया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
जलज सक्सेना (फोटो- सोशल मीडिया)
Jalaj Saxena Record: भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला है। रणजी ट्रॉफी 2025-26 में महाराष्ट्र और गोवा के बीच खेले जा रहे मुकाबले के पहले ही दिन अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 500 विकेट पूरे कर लिए। यह उपलब्धि उन्होंने गोवा के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए हासिल की।
33वां पांच विकेट हॉल, रणजी इतिहास में चौथे नंबर पर पहुंचे
जलज सक्सेना ने इस मैच में गोवा के खिलाफ 33वां पांच विकेट हॉल अपने नाम किया। उन्होंने 34 ओवर में 79 रन देकर 6 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। इस प्रदर्शन के साथ ही जलज ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का स्थान हासिल कर लिया। उन्होंने इस मामले में नरेंद्र हिरवानी और विनय कुमार को पीछे छोड़ दिया।
रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड राजिंदर गोयल के नाम दर्ज है, जिन्होंने 637 विकेट झटके। इसके बाद श्रीनिवासराघवन वेंकटराघवन ने 530 विकेट लिए, जबकि सुनील जोशी 479 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। अब जलज सक्सेना 446 विकेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंडियन पैडल टूर 2026-27 का ऐलान: देश के 10 शहरों में होंगे 19 टूर्नामेंट्स, मुंबई से होगी शुरुआत
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
घरेलू क्रिकेट में जलज सक्सेना का दमदार रिकॉर्ड
जलज सक्सेना भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में गिने जाते हैं। उन्होंने अब तक 156 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं। वह उन चुनिंदा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाने के साथ 500 विकेट भी झटके हैं। 39 साल की उम्र में भी जलज का प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कभी भारतीय टीम की जर्सी पहनने का मौका नहीं मिला।
गोवा 209 रन पर सिमटी, महाराष्ट्र की मजबूत शुरुआत
मैच की बात करें तो पहले दिन गोवा की पूरी टीम 209 रन पर ढेर हो गई। जलज सक्सेना के 6 विकेट के अलावा रामकृष्ण घोष और विक्की ओस्तवाल ने 2-2 विकेट हासिल किए। गोवा की ओर से कप्तान स्नेहल कौथंकर ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। ललित यादव ने 33 रनों का योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश की छुट्टी…टी20 वर्ल्ड कप में इस टीम की खुली किस्मत, बैठे-बिठाए लगी ‘जैकपॉट’ लॉटरी
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर बल्ले से नाकाम रहे और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें विक्की ओस्तवाल ने अपना शिकार बनाया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक महाराष्ट्र ने बिना विकेट खोए 5 ओवर में 19 रन बना लिए थे। पृथ्वी शॉ 13 और अर्शिन कुलकर्णी 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।
