-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sachin Tendulkar Turns 52 On This Day Know About His Journey And Cricketing Career
Birthday Special: 16 की उम्र में बना 22 गज का शहंशाह, 24 साल की बादशाहत के बाद उनके संन्यास पर रो पड़ा था पूरा देश
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Sachin Tendulkar Birthday: सचिन तेंदुलकर आज 24 अप्रैल 2025 को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन ने 22 गज की पट्टी पर 24 सालों तक राज किया था। उनके संन्यास की खबर से पूरा देश रो पड़ा था।

सचिन तेंदुलकर (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन तेंदुलकर का जन्म 24 अप्रैल 1973 में हुआ था। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट की मैदान पर 24 साल राज किया। 22 गज की पट्टी पर उन्होंने बड़े-बड़े गेंदबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को टेस्ट में डेब्यू किया था। वहीं वनडे में उन्होंने 18 दिसंबर 1989 को डेब्यू किया। उन्होंने डेब्यू से लेकर अपने करियर के अंत तक कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए और कई ऐसे कीर्तिमान बनाए, जो शायद आज भी टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा लगता है।
सचिन तेंदुलकर एक महाराष्ट्रीयन परिवार से ताल्लुक रखते है। सचिन के पिता रमेश तेंदुलकर एक जाने-माने मराठी नॉवेलिस्ट थे और दिग्गज संगीतकार सचिन देव बर्मन के फैन थे। सचिन के करियर में उनके भाई अजित तेंदुलकर का बड़ा हाथ रहा है। उनके भाई ने सचिन के खेल के प्रति प्रतिभा को पहचाना और उन्हें कोच रमाकांत आचरेकर के पास ले गए। इसके बाद सचिन ने रमाकांत आचरेकर से ही क्रिकेट के गुण सीखे। सचिन ने अपने शुरुआती दिनों में मुंबई की गलियों और मैदानों में क्रिकेट खेलकर अपने कौशल को निखारा।
कैसे हुई थी करियर की शुरुआत
सचिन तेंदुलकर के करियर की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था। वह उस समय केवल 16 साल के ही थे। मैदान पर उतरते ही वो सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए थे। उनका डेब्यू ज्यादा अच्छा नहीं रहा। लेकिन डेब्यू में ही उन्होंने बता दिया था कि वो बड़े-बड़े गेंदबाजों का सामना आसनी से कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
रेडियो जॉकी से बॉलीवुड तक का सफर, फिल्मों से ज्यादा विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं रिया चक्रवर्ती
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
सचिन ने कब लगाया था पहला शतक
सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला टेस्ट शतक 1990 में इंग्लैंड के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में बनाया था। इस शतक की मदद से इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने ड्रॉ खेला था। इसके बाद सचिन ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया और टीम इंडिया के एक अहम खिलाड़ी बन गए। उसके बाद सचिन के नाम की तूती बोलने लगी। सचिन का नाम सुनते ही गेंदबाज घबरा जाते थे।
वनडे क्रिकेट में बनाएं 49 शतक
सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 49 शतक बनाए। हालांकि एक समय ऐसा लग रहा था कि शायद ही यह रिकॉर्ड टूटेगा लेकिन विराट कोहली ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विराट के नाम वनडे क्रिकेट में 51 शतक है। सचिन के बल्ले से वनडे में पहला शतक 1994 में आया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में अपना पहला वनडे शतक बनाया। उसके बाद तो उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

ऐसा रहा है सचिन का वनडे करियर
सचिन तेंदुलकर ने उसके बाद बड़े से बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करते चले गए। सचिन तेंदुलकर ने वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड के साथ सबसे ज्यादा मैच खेलने का भी रिकॉर्ड बनाया। सचिन तेंदुलकर वनडे क्रिकेट में 200 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी थे। 2011 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर ने खासा योगदान दिया और भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सचिन ने 463 मैचों की 452 पारियों में 44.83 की औसत से 18246 रन बनाए हैं, जिसमें 49 शतक शामिल है। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 200 रन रन था।
टेस्ट में बेस्ट थे सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में कई कर्तिमान हासिल किए। उन्होंने 200 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान उन्होंने 51 शतक बनाए। जो अपने आप में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं। उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई में दोहरा शतक बनाया, जो उनके करियर का एक बेहतरीन पल था।

इस दिन हुआ था एक युग का समापन
सचिन तेंदुलकर के संन्यास से एक युग का समापन हो गया था। 16 नवंबर 2013 को सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर को अलविदा कहा था। सचिन ने अपना इंटरनेशनल मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। 24 साल लंबे करियर का विराम वेस्टइंडीज के खिलाफ 74 रनों की पारी के साथ किया था। सचिन का संन्यास पूरे देश के लिए भावुक क्षण था।

खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन सम्मानों से हो चुके हैं पुरस्कृत
सचिन तेंदुलकर को भारत का सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 2014 में सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न से सम्मानित किया था। वह यह सम्मान पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इससे पहले उन्हें 1994 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि 1997 में राजीव गांधी खेल रत्न, 1999 में पद्मश्री और 2008 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था।
Sachin tendulkar turns 52 on this day know about his journey and cricketing career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














