-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ishant Sharma Birthday Special Know About His First Australia Tour He Trouble Ricky Ponting Badly
जन्मदिन विशेष: जब इशांत के आने से अशांत हो जाते थे दिग्गज बल्लेबाज, पर्थ में लिखी थी जीत की पटकथा
- Written By: मृणाल पाठक
भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक इशांत शर्मा आज यानी 2 सितंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इशांत टीम इंडिया के वो घातक गेंदबाज हुआ करते थे, जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर थे।

इशांत शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक इशांत शर्मा आज यानी 2 सितंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इशांत टीम इंडिया के वो घातक गेंदबाज हुआ करते थे, जो विरोधी टीम के बल्लेबाजों को परेशान करने में माहिर थे। अपनी हाइट का फायदा उठाकर वह गेंदों में उछाल पैदा किया करते थे और बल्लेबाजों की बोलती बंद किया करते थे।
2 सितंबर, 1988 को दिल्ली में जन्मे इशांत 6 फीट 4 इंच के हैं। इशांत बहुत कम उम्र में भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा बन गए थे। वैसे तो इशांत शर्मा ने भारत को लास्ट मूवमेंट में कई मैच जितवाए हैं, लेकिन उनका ऑस्ट्रेलिया दौरा हमेशा याद रखा जाता है। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पॉन्टिंग को बहुत परेशान किया है।
रिकी पॉन्टिंग को किया जमकर परेशान
साल 2008 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इशांत शर्मा ने सबसे पहले सुर्खियां बटोरी थी। उन्होंने अपने पहले ही दौरे पर ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज रिकी पॉन्टिंग को खूब परेशान किया था। उस मैच में इशांत ने दिखाया कि वह गेंद को दोनों ओर मूव करा सकते हैं। पर्थ टेस्ट में उनके स्पैल ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। सबसे खास बात यह थी कि उस मैच में इशांत की उम्र महज 19 साल की थी।
सम्बंधित ख़बरें
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की शानदार छलांग, 3 नए मेडल के दम पर मेडल टैली में इस स्थान पर पहुंचा इंडिया
CWG 2026 Medal Tally: भारत के खिलाड़ियों ने मचाया धमाल, पदक तालिका में अब कौन-से नंबर पर है टीम इंडिया?
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
यह भी पढ़ें- ऑल टाइम ODI रैंकिंग्स में टॉप 10 में पहुंचे विराट; जानिए कौन रहा नंबर वन, क्या रही सचिन की पोजीशन?
सहवाग का फैसला हुआ सही
इशांत लंबे समय तक रिकी पॉन्टिंग को लगातार अपनी गेंदों से परेशान कर रहे थे। लेकिन, इशांत एक लंबा स्पैल फेंक चुके थे, जिसके बाद कप्तान उन्हें आराम देना चाहते थे। लेकिन तभी सहवाग दौड़कर आते हैं और इशांत को एक और ओवर दिलवाते हैं। उनका यह फैसला सही साबित हुआ और इशांत ने उस ओवर में पॉन्टिंग को स्लिप में राहुल द्रविड़ के हाथों कैच करवा कर पवेलियन वापस भेज दिया था।
चैंपियंस ट्रॉफी में धमाल
इशांत ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी ने अहम भूमिका निभाई थी। इस टूर्नामेंट के 5 मैचों में उन्होंने 10 विकेट अपने नाम किए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे फाइनल मैच में इशांत ने 18वें ओवर में ऑयन मॉर्गन और रवि बोपारा को आउट करके मैच का रुख बदल दिया था।
घरेलू और विदेशी जमीन पर घातक
इशांत शर्मा केवल घरेलू जमीन पर ही नहीं बल्कि विदेश की जमीन पर भी घातक साबित हुए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में 41 मैच उन्होंने भारत में खेले हैं, जहां उन्होंने 104 विकेट हासिल किए हैं। जबकि विदेशी सरजमीं पर उन्होंने अब तक 62 टेस्ट मैचों में 204 विकेट झटके हैं। इससे साफ है पता चलता है कि वह विदेश में भी काफी शानदार हैं।
11 बार लिए पांच विकेट
इशांत शर्मा ने कई कमाल किए हैं। जिनमें से एक ये भी हैं कि वह 11 बार पांच विकेट हॉल करने का कारनामा भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं वह 10 विकेट हॉल भी कर चुके हैं, हालांकि वह कमाल वह केवल एक ही बार कर पाए हैं।
यह भी पढ़ें- डीपीएल में छक्कों का तूफान लाने के बाद आयुष बडोनी का पहले रिएक्शन, बताया कैसे जड़ दिए 19 छक्के
इशांत शर्मा का करियर
इशांत ने अपने करियर में 105 टेस्ट मैच खेले हैं, जहां उन्होंने 311 विकेट हासिल किए हैं। वहीं 80 वनडे इंटरनेशनल में उनके नाम 115 विकेट हैं। जबकि इशांत ने 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जहां उन्होंने 8 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल के 110 मुकाबलों में उन्होंने 92 विकेट हासिल किए हैं।
Ishant sharma birthday special know about his first australia tour he trouble ricky ponting badly
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शांति के नाम पर ISI की खौफनाक चाल! PoK की पीस कमेटी में शामिल हुआ जैश कमांडर
Aug 05, 2026 | 03:35 PMकांग्रेस के गूंगी गुड़िया बयान को आदित्य ठाकरे ने बताया महिला का अपमान, लेकिन साथ में जोड़ दिया बीजेपी का नाम
Aug 05, 2026 | 03:34 PMमुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट! अगस्त 2026 में बड़े हमले के दावे से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Aug 05, 2026 | 03:31 PMWardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
Aug 05, 2026 | 03:29 PMAI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
Aug 05, 2026 | 03:28 PMनागपुर हाईकोर्ट का फैसला: इस्लाम मानने वालों को नहीं मिल सकता SC का दर्जा; संविधान आदेश 1950 को ठहराया वैध
Aug 05, 2026 | 03:23 PMसुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई; गड़चिरोली में नक्सलियों के विस्फोटक और आधुनिक हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद
Aug 05, 2026 | 03:23 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














