- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ayush Badoni Said Never Thought He Would Create World Record With 19 Sixes Dpl 2024
डीपीएल में छक्कों का तूफान लाने के बाद आयुष बडोनी का पहले रिएक्शन, बताया कैसे जड़ दिए 19 छक्के
- Written By: मृणाल पाठक
दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी ने रिकॉर्ड 19 छक्के जड़े। जिसके बाद अब उन्होंने कहा कि उन्हें कभी लगा ही नहीं था कि वह कभी विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।

आयुष बदोनी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया में आए दिन रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। एक ऐसा ही रिकॉर्ड दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में बना है, जिसके टूटना फिलहाल तो मुश्किल दिखाई दे रहा है। यह रिकॉर्ड उत्तरी दिल्ली स्ट्राइकर्स के खिलाफ दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी ने बनाया है। उन्होंने अपनी पारी में रिकार्ड 19 छक्के जड़े, जिसके बाद अब उन्होंने कहा कि उन्हें कभी लगा ही नहीं था कि वह कभी विश्व रिकॉर्ड बनाएंगे।
दिल्ली सुपरस्टार्स के कप्तान आयुष बडोनी का मानना है कि दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) मैच में अपनी शानदार टाइमिंग के दम पर वह 55 गेंद में 165 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेलने में सफल रहे। दायें हाथ के 24 साल के इस खिलाड़ी की ताबड़तोड़ पारी के दम पर साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने शनिवार को खेले गे मैच को 112 रन से जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
आज तो शेर ने कमाल कर दिया –
🏆🏆 SCORECARD : 308/5 – 2nd highest T20 total, 286-run partnership, Priyansh Arya smashes 6 sixes in an over, 31 sixes in the 1st innings !.🎉🎉 Both Smashed 100s , Ayush Badoni Scored 166(55) & Arya 120 (50) .💰💰💰#AyushBadoni #DPLT20… pic.twitter.com/HQXgjlkTWl — SUBHASH CHOUDHARY (@SUBHASHBAYA) August 31, 2024
बडोनी ने इस दौरान सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (120) के साथ दूसरे विकेट के लिए 286 रन की साझेदारी कर टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड बनाया। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने वाले बडोनी ने 19 छक्के जड़े जो टी20 क्रिकेट का नया रिकॉर्ड है। टी20 मैच की किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इससे पहले संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम था। दोनों बल्लेबाजों ने एक समान 18 छक्के लगाये थे।
बडोनी से ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘ मैं बस गेंद को अच्छी तरह से हिट करने पर ध्यान दे रहा था, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक पारी में 19 छक्के लगाऊंगा। मैं सिर्फ गेंद की टाइमिंग पर ध्यान देता हूं और गेंद को जोर से मारने की कोशिश नहीं करता।”
सम्बंधित ख़बरें
रतलाम के पलसोड़ी में भड़की अतिक्रमण विरोधी आग, प्रशासनिक टीम पर भीषण पथराव; 40 से ज्यादा गिरफ्तार
‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, Salman Khan की याचिका पर निर्माताओं को जारी किया नोटिस
किसान की पसंद का बैल खरीदकर देंगे फडणवीस, बीमार बैल की पोल खुलने पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
यह भी पढ़ें- पेरिस पैरालंपिक में पक्का हुआ एक और पदक, बैडमिंटन सेमीफाइनल में भिंड़ेंगी ये दोनों भारतीय खिलाड़ी
इस पारी के बाद आईपीएल की आगामी मेगा नीलामी में बडोनी के लिए कई फ्रेंचाइजी टीमें बोली लगाएंगीं। इस युवा बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं अभी (आईपीएल) मेगा नीलामी के बारे में नहीं सोच रहा हूं। एक कप्तान के तौर पर मेरा ध्यान फिलहाल डीपीएल जीतने पर है।”
उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में खेलने से यहां (डीपीएल) एक बल्लेबाज के रूप में मेरे लिए काम बहुत आसान हो गया है। हम वहां विश्व स्तरीय गेंदबाजों का सामना करते हैं, और फिर यहां आकर खेलना अपेक्षाकृत आसान हो जाता है।”
लखनऊ सुपरजायंट्स के सहायक कोच जोंटी रोड्स ने बडोनी की तुलना दक्षिण अफ्रीक के पूर्व आक्रामक सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स से की है। बडोनी ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘जोंटी और मेरे बीच बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मैं इस तरह से तारीफ किये जाने पर उन्हें धन्यवाद करना चाहता हूं और बस इतना कहना चाहता हूं कि जल्द ही मिलेंगे जोंटीं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Ayush badoni said never thought he would create world record with 19 sixes dpl 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रतलाम के पलसोड़ी में भड़की अतिक्रमण विरोधी आग, प्रशासनिक टीम पर भीषण पथराव; 40 से ज्यादा गिरफ्तार
Jun 12, 2026 | 07:06 PM‘काला हिरण’ विवाद पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा कदम, Salman Khan की याचिका पर निर्माताओं को जारी किया नोटिस
Jun 12, 2026 | 07:03 PMकिसान की पसंद का बैल खरीदकर देंगे फडणवीस, बीमार बैल की पोल खुलने पर मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Jun 12, 2026 | 07:01 PMएयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे को 1 साल पूरे, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि
Jun 12, 2026 | 06:55 PMसंभाजीनगर: MGM विश्वविद्यालय में 17वें अंतरराष्ट्रीय अंतरविषयक सम्मेलन का का हुआ उद्घाटन
Jun 12, 2026 | 06:51 PMअहमदाबाद विमान हादसे की पहली बरसी पर मुंबई में भावुक श्रध्दांजलि, अपनों को याद कर छलके आंसू
Jun 12, 2026 | 06:50 PMOdisha Free Education Scheme: अब KG से PG तक मुफ्त होगी पढ़ाई, छात्रों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान
Jun 12, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, दालमंडी के व्यापारियों में मचा हड़कंप; एक साथ जमींदोज हुए कई मकान- VIDEO
Jun 11, 2026 | 09:17 PM
80% मुस्लिम कारीगर बनाते हैं कान्हा के कपड़े, ईद हो या जन्माष्टमी; एक साथ मनाते हैं त्योहार, VIDEO वायरल
Jun 11, 2026 | 09:05 PM
POK में जनता का फूटा गुस्सा, 1 करोड़ के इनामी युवा नेता सरदार अमन खान ने उड़ाई सेना की नींद, देखें VIDEO
Jun 11, 2026 | 08:52 PM
हर चुनाव में कैसे बाजी मारती है बीजेपी? पंकज चौधरी ने बताया पार्टी की सफलता का राज- VIDEO
Jun 10, 2026 | 11:05 PM
राष्ट्रपति ने तोड़ा प्रोटोकॉल, अधिकारी ने छुए पैर, अयोध्या के लाल की शहादत की कहानी सुन रो पड़ा देश- VIDEO
Jun 10, 2026 | 10:53 PM
Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट दौड़ी कांग्रेस, क्या मिलेगी राहत?
Jun 10, 2026 | 10:38 PM










