ICC T20I Rankings में ईशान ने लगाई लंबी छलांग, पाकिस्तान का ये खिलाड़ी बना नंबर-1 ऑलराउंडर
T20I Ranking: आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी की, जिसमें ईशान किशन 32 पायदान की छलांग के साथ 32वें स्थान पर पहुंचे, जबकि सैम अयूब ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप पर हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
ICC T2OI Player Ranking: आईसीसी ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। ताजा रैंकिंग में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने लंबी छलांग लगाई है। आईसीसी मेंस टी20 रैंकिंग में ईशान किशन 32 पायदान की जबरदस्त छलांग लगाई है, जबकि पाकिस्तान के सैम अयूब ऑलराउंडर की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं।
ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के साथ लंबे वक्त बाद भारतीय टीम में स्थान मिला। उन्होंने सीरीज के तीन मुकाबलों में 76, 28 और 103 रन की पारी खेली। कुल 207 रन बनाने के साथ ईशान ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी लगाया। इस शानदार बल्लेबाजी के साथ ईशान टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से ठीक पहले 32वें स्थान पर पहुंच गए।
सूर्यकुमार यादव छठे स्थान पर पहुंचे
बल्लेबाजों की सूची में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को पछाड़कर छठे स्थान पर आ गए हैं। वहीं, ओपनर अभिषेक शर्मा टॉप पर अपना दबदबा बनाए हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल
Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी को बड़ी जिम्मेदारी, ईस्ट जोन टीम के उपकप्तान बने
ICC Rankings: शुभमन गिल ने छीना नंबर-1 का ताज, वैभव सूर्यवंशी ने भी मचाया गदर, लगाई 230 पायदान की छलांग
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें
ऑलराउंडर में सैम अयूब टॉप पर
इस बीच, पाकिस्तान के ओपनर सैम अयूब ने हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद टी20 फॉर्मेट की ऑलराउंडर रैंकिंग में टॉप स्थान हासिल किया है। 23 वर्षीय अयूब ने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सीरीज में 119 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी हासिल किए। उन्होंने इस शानदार खेल के साथ जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को पछाड़कर शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया है।
यह भी पढ़ें: विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर MS Dhoni का बड़ा बयान, कहा- उम्र के आधार पर नहीं…
गेंदबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तान के मुख्य स्पिनर, अबरार अहमद महत्वपूर्ण बढ़त हासिल करते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए। यह दाएं हाथ का गेंदबाज शीर्ष पायदान पर मौजूद वरुण चक्रवर्ती से सिर्फ 28 अंक पीछे है। पाकिस्तान के ऑलराउंडर, मोहम्मद नवाज, जिन्होंने सीरीज में 5 विकेट लिए, गेंदबाजों की रैंकिंग में आठ स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के लेग-स्पिनर आदिल राशिद दो स्थान ऊपर चढ़कर चौथे पायदान पर आ गए हैं। कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर आठ स्थान ऊपर चढ़कर रैंकिंग में 23वें स्थान पर पहुंच गए।
टॉप-10 की सूची में भी हुए कुछ बदलाव
टॉप 10 बल्लेबाजों की सूची में भी अन्य बदलाव हुए। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट नौवें स्थान और साउथ अफ्रीका के ओपनर रयान रिकलेटन 42 पायदान ऊपर चढ़कर 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
