Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान, जानिए किस टीम को मिलेगी सीधी एंट्री; देखें पूरा शेड्यूल

2027 ODI World Cup Qualifier: ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट 22 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Aug 06, 2026 | 09:40 AM

IPL 2026 प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

ICC Announces Dates For 2027 ODI World Cup Qualifier: आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर की तारीखों का ऐलान कर दिया है। ये टूर्नामेंट अगले साल 22 फरवरी से 23 मार्च 2027 तक खेला जाएगा। हालांकि, अभी तक इसके आयोजन स्थल का एलान नहीं किया गया है। इस क्वालीफायर में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और विजेता टीम सीधे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेगी।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, इस बार क्वालीफायर का फॉर्मेट पहले से अलग होगा। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को सीधे वर्ल्ड कप का टिकट मिलेगा। वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को एक और मौका दिया जाएगा। इन तीनों टीमों के बीच एक सुपर सीरीज खेली जाएगी, जो वर्ल्ड कप का ही हिस्सा होगी। इस सुपर सीरीज की विजेता टीम को वर्ल्ड कप की आखिरी यानी 12वीं जगह मिलेगी।

कैसे और कहां होंगे वनडे मुकाबले?

2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक होगा। क्वालीफायर में जगह बनाने का नियम भी तय कर दिया गया है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर 30 सितंबर 2026 तक आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे नीचे रहने वाले दो फुल मेंबर देश क्वालीफायर खेलेंगे। इसके अलावा आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 की टॉप-4 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें भी इस टूर्नामेंट में शामिल होंगी।

सम्बंधित ख़बरें

जोस बटलर ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज; देखिए पूरी रिकॉर्ड लिस्ट

इंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला

WTC Points Table में पाकिस्तान की बड़ी छलांग, वेस्टइंडीज को हराकर खत्म किया 8 टेस्ट मैचों की हार का सिलसिला

BWF 2026 Draw: पहले ही मुकाबले में वर्ल्ड नंबर-1 से भिड़ेंगे आयुष शेट्टी, सिंधु-लक्ष्य की राह भी आसान नहीं

वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ में लीग-2 की सबसे नीचे रहने वाली चार टीमें और चैलेंज लीग से आने वाली चार टीमें खेलेंगी। इस प्लेऑफ की टॉप-4 टीमें अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप क्वालीफायर में जगह बनाएंगी।

विश्व कप 2027 का पूरा शेड्यूल और क्वालिफिकेशन प्रक्रिया-

चरण (Stage) टूर्नामेंट का नाम आयोजन की तारीखें मेजबान देश / स्थान भाग लेने वाली टीमें मुख्य नियम और महत्व
चरण 1: प्रारंभिक (Qualifying) आईसीसी पुरुष वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2027 22 फरवरी – 23 मार्च 2027 अभी घोषित होना बाकी है (आईसीसी जल्द घोषणा करेगा) 10 टीमें (निचली 2 फुल-मेंबर + लीग-2 की टॉप 4 + प्लेऑफ की टॉप 4) नंबर 1 टीम को मुख्य वर्ल्ड कप में सीधी एंट्री मिलेगी।

नंबर 2, 3 और 4 स्थान की टीमें ‘सुपर सीरीज’ राउंड के लिए आगे बढ़ेंगी।

चरण 2: मुख्य टूर्नामेंट (Main Event) आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 4 अक्टूबर – 21 नवंबर 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया (12 मैदान तय) 14 टीमें (8 टॉप फुल-मेंबर + 2 मेजबान + क्वालीफायर से आने वाली टीमें) नया फॉर्मेट: 14 टीमों को 7-7 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा।

दोनों ग्रुप की टॉप-3 टीमें आगे ‘सुपर 7’ (Super 7) राउंड में पहुंचेंगी।

टीमों के स्थान

इस बीच वेस्टइंडीज के लिए हालात काफी अहम बने हुए हैं। फिलहाल टीम वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। अफगानिस्तान आठवें और आयरलैंड 12वें स्थान पर मौजूद है। ऐसे में वेस्टइंडीज को सीधे वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी या नहीं, ये काफी हद तक अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड टीम में हो सकती है ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की एंट्री! स्टीफन फ्लेमिंग ने दिया खास ऑफर; जानिए पूरा मामला

कट-ऑफ तारीख से पहले वेस्टइंडीज के केवल दो वनडे मैच बाकी हैं। अगर आयरलैंड अफगानिस्तान को 5-0 या 4-1 से हराने में सफल रहता है और वेस्टइंडीज अपने दोनों मैच जीत लेता है, तो वो वनडे रैंकिंग में टॉप-8 में पहुंचकर सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकता है। ध्यान देने वाली बात ये है कि वेस्टइंडीज की टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। ऐसे में इस बार उसके लिए सीधे वर्ल्ड कप में जगह बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

Icc 2027 odi world cup qualifiers dates schedule announced

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 09:40 AM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC
  • ICC Cricket World Cup
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.