Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 28 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ICC रैंकिंग पर नजर, जानिए किस स्थान पर हैं दोनों टीमें

ICC Test Rankings: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले जानिए आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दोनों टीमों की मौजूदा स्थिति क्या है।

  • Written By: सृष्टि मौर्य
Updated On: Jul 28, 2026 | 02:31 PM

भारतीय टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

India vs Sri Lanka ICC Test Rankings Before Series: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इससे पहले दोनों टीमें एक प्रैक्टिस मैच भी खेलेंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। अब इस टेस्ट सीरीज से पहले सभी की नजर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग पर है, क्योंकि यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी।

कौन सी टीम है पहले स्थान पर?

आईसीसी की 8 जुलाई तक अपडेट हुई टेस्ट रैंकिंग के अनुसार ऑस्ट्रेलिया 131 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया की नंबर-1 टेस्ट टीम बनी हुई है। दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है, जिसके 119 रेटिंग अंक हैं। दोनों टीमों के बीच 12 अंकों का बड़ा अंतर है, जिससे फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत को कोई खतरा नजर नहीं आता।

भारतीय टीम की रैंकिंग

तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम 106 रेटिंग अंकों के साथ मौजूद है। वहीं, भारतीय टीम 104 रेटिंग अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। यानी भारत और न्यूजीलैंड के बीच सिर्फ दो रेटिंग अंकों का अंतर है। इंग्लैंड पांचवें और श्रीलंका 76 रेटिंग अंकों के साथ छठे स्थान पर है।

सम्बंधित ख़बरें

CWG 2026: चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल पर नजर; भावुक हुए तेजस्विन शंकर

WI vs PAK: वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बना ऐसा अनोखा रिकॉर्ड

Commonwealth Games 2026: सिल्वर जीतने पर सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु समेत कई नेताओं ने दी बधाई

CWG 2026: सरवेश कुशारे ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स हाई जंप में भारत को मिला पहला सिल्वर

क्या टीम इंडिया सुधार पाएगी अपनी रैंकिंग?

भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली यह दो टेस्ट मैचों की सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम रहने वाली है। अगर टीम इंडिया श्रीलंका को उसी की सरजमीं पर 2-0 से हराने में सफल रहती है तो उसकी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में सुधार हो सकता है और वह तीसरे स्थान तक पहुंच सकती है।

हालांकि, अगर भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाती और सीरीज गंवा देती है, तो उसकी रैंकिंग पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सिर्फ सीरीज जीतने का ही नहीं, बल्कि टेस्ट रैंकिंग और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करने का भी सुनहरा मौका होगा।

ICC विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप 2025-27 की अंक तालिका-

रैंक टीम मैच जीते हारे ड्रॉ अंक पॉइंट प्रतिशत (PCT)
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 84 87.50%
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 36 75.00%
3 न्यूजीलैंड 6 4 1 1 52 72.22%
4 बांग्लादेश 4 2 1 1 28 58.33%
5 भारत 9 4 4 1 52 48.15%
6 श्रीलंका 4 1 1 2 20 41.67%
7 इंग्लैंड 13 4 8 1 38 24.36%
8 वेस्टइंडीज 10 1 7 2 18 15.00%
9 पाकिस्तान 4 1 3 0 4 8.33%

पॉइंट सिस्टम-

  • जीतने पर 12 पॉइंट
  • टाई होने पर 6 पॉइंट
  • ड्रॉ होने पर 4 पॉइंट
  • टीमों की रैंकिंग जीते गए पॉइंट के प्रतिशत के आधार पर तय की जाती है।
  • टॉप दो टीमें 2027 के फाइनल में पहुंचेंगी।
  • पॉइंट कटना: स्लो ओवर रेट के लिए पॉइंट काटे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- CWG 2026: चोट के बावजूद नहीं टूटा हौसला, हाई जंप छोड़ अब डेकाथलॉन में मेडल पर नजर; भावुक हुए तेजस्विन शंकर

भारतीय खिलाड़ियों की पूरी तैयारी

श्रीलंका की घरेलू परिस्थितियों में जीत हासिल करना भारत के लिए आसान नहीं होगा। स्पिन के अनुकूल पिचों पर मेजबान टीम हमेशा मजबूत मानी जाती है, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों को पूरी तैयारी और सतर्कता के साथ मैदान पर उतरना होगा।

Ind vs sl test series 2026 icc test rankings india sri lanka

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 28, 2026 | 02:31 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC Ranking
  • India vs Sri Lanka
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.