T20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, ईशान किशन हुए चोटिल, सूर्या एंड कंपनी टेंशन में!
Ishan Kishan Injury: नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। बुमराह की गेंद उनके पैर के अंगूठे पर लगी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NAM, Ishan Kishan Injury: भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार, 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले भारतीय टीम के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए। हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान लगी चोट
मुकाबले से पहले टीम इंडिया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान ईशान किशन नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह की एक तेज गेंद सीधे उनके बाएं पैर के अंगूठे पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान दर्द से कराह उठे और उन्होंने तुरंत बल्लेबाजी रोक दी।
Before. After. Ishan Kishan faced an injury scare, but all was okay as he returned to the nets and walked back to the dressing room with a smile (and a slight hobble) Bumrah’s toe crushing yorkers are truly toe crushing. pic.twitter.com/yh278Dwane — Gargi Raut (@gargiraut15) February 11, 2026
चोट लगने के बाद ईशान मैदान पर ही लेट गए, जिसके बाद टीम के फिजियो तुरंत उनके पास पहुंचे। प्राथमिक उपचार के रूप में उनकी चोट की जांच की गई और पेन रिलीफ स्प्रे लगाया गया। कुछ देर आराम करने के बाद ईशान फिर से बल्लेबाजी करने उतरे और करीब पांच मिनट तक नेट्स में खेले। अभ्यास के अंत तक वह पहले से बेहतर नजर आए, जिससे टीम मैनेजमेंट को कुछ राहत जरूर मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
अभिषेक शर्मा की वापसी से राहत
जहां एक ओर ईशान किशन की चोट ने टीम की चिंता बढ़ाई है, वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर भी आई है। युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिषेक पिछले कुछ दिनों से पेट के इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अभिषेक को बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। हालांकि वह नामीबिया के खिलाफ अंतिम एकादश में शामिल होंगे या नहीं, इस पर फैसला मैच वाले दिन लिया जाएगा।
टीम इंडिया की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर
भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेगी और टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों की फिटनेस पर लगातार नजर बनाए हुए है। ईशान किशन की स्थिति पर भी मेडिकल स्टाफ नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर अंतिम एकादश में बदलाव किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- IND vs NAM Pitch Report: बल्लेबाजों का होगा राज…या फिर कहर बरपाएंगे गेंदबाज, जानिए कैसा है पिच का मिजाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज।
