ईशान किशन की शानदार फॉर्म ने बढ़ाई गौतम गंभीर की टेंशन! रेड बॉल क्रिकेट में मचाया तहलका

बुची बाबू टूर्नामेंट में मध्य प्रदेश के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार शतक जमाया और टीम की जीत की वजह बने। ईशान ने लगातार दो छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाने में कामयाब हो गए। रेड बॉल में उनका यह फॉर्म टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की टेंशन भी बढ़ा रहा है।
ईशान किशन ने बुच्ची बाबू टूर्नामेंट में लगाए 2 छक्के, 2024 में गौतम गंभीर कर सकते हैं उनके बारे में विचार
इशान किशन और गौतम गंभीर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: ईशान किशन रेड बॉल क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे हैं। वह बुची बाबू टूर्नामेंट में अपने राज्य झारखंड की कप्तानी कर रहे हैं। जहां उन्होंने पहले शानदार विकेटकीपिंग दिखाई, उसके बाद दमदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। उनकी तूफानी पारी के दम पर झारखंड मध्य प्रदेश को हराने में कामयाब रहा। हालांकि अब ईशान का फॉर्म टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की टेंशन भी बढ़ा रहा है।

मध्य प्रदेश के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार शतक जमाया और टीम की जीत की वजह बने। यह मुकाबला आखिर में आकर फंस गया था, जिसके बाद ईशान ने लगातार दो छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाने में कामयाब हो गए। रेड बॉल में उनका यह फॉर्म भारत को आगामी सीरीज के लिए काफी फायदा पहुंचा सकता है।

गौतम गंभीर की बढ़ी टेंशन

ईशान किशन का यह शानदार फॉर्म देखकर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर जरुर एक बार उनके बारे में सोचेंगे। हालांकि ईशान की टीम में वापसी हो पाएगी या नहीं फिलहाल अभी भी यह सवाल ही बना हुआ है। ईशान लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनका फॉर्म भारत के लिए काम आ सकता है। वहीं ऋषभ पंत का बल्ला इस समय कुछ खास नहीं चल पाया है, ऐसे में अब गौतम क्या फैसला लेंगे यह देखने लायक होगा।

बुची बाबू टूर्नामेंट में ईशीन का तहलका

जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड के खिलाफ ईशान किशन ने केवल 107 गेंदों में 114 रनों की शानदार पारी खेली और टीम को पहली पारी में 64 रनों की बढ़त दिलाई। उसके बाद दूसरी पारी में झारखंड मुश्किल में दिखाई दे रहा था। टीम को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन विकेट जल्दी गिर गए थे, हालांकि कप्तान ईशान ने मोर्चा संभाला।

जड़े लगातार दो छक्के, मैज जीता

मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया था। जीत के लिए 12 रन चाहिए थे और दो विकेट बचे थे। उस समय भी कप्तान ईशान किशन के चेहरे पर प्रेशर नहीं दिखाई दे रहा था। मनों वह जानते थे कि वह कर लेंगे और उन्होंने किया भी कुछ ऐसा ही। उन्होंने लगातार दो छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई।

BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हैं बाहर

गौरतलब है कि पिछले सीजन में ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी के कुछ मुकाबले खेलने से मना कर दिया था। जिसकी वजह से बीसीसीआई ने उन्हें अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद से ही वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल जरुर खेला है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com