गगनचुंबी सिक्स और चौकों की बारिश! ईशान किशन के बल्ले से निकला विस्फोटक शतक, मैदान पर मचाई तबाही
Ishan Kishan: सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में ईशान किशन ने झारखंड की कप्तानी करते हुए धमाल मचाया। उन्होंने सिर्फ 45 गेंदों में शतक जड़ा और अपनी तूफानी पारी में 10 चौके व 8 छक्कों की बरसात कर दी।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ishan Kishan Century: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन इन दिनों घरेलू क्रिकेट में गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैदान पर जैसे आग लगा दी। झारखंड की कप्तानी कर रहे ईशान ने न सिर्फ तेज तर्रार अंदाज में रन बटोरे, बल्कि अपनी टीम को एकतरफा जीत भी दिलाई।
कप्तान ईशान की आतिशी पारी
झारखंड की ओर से ओपनिंग करते हुए ईशान किशन ने शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। 50 गेंदों की इस शानदार पारी में वह पूरी तरह हावी नजर आए। 226 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 10 चौके और 8 ऊंचे छक्के जड़े। उनकी यह पारी इतनी प्रभावशाली रही कि त्रिपुरा का गेंदबाजी अटैक कहीं भी टिकता हुआ नजर नहीं आया। ईशान की कप्तानी पारी के दम पर झारखंड ने 183 रनों के लक्ष्य को महज 8 विकेट रहते हासिल कर लिया।
शुरुआती झटकों के बाद संभली झारखंड की पारी
त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाती हुई दिखी। उत्कर्ष सिंह सिर्फ 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, जबकि कुमार कुशाग्र भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। लेकिन इसके बाद ईशान को विराट सिंह का शानदार साथ मिला। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन जोड़ते हुए मैच को एकतरफा बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
Tilak Varma: देश के लिए खेल रहा हूं, स्ट्राइक रेट के लिए नहीं; आलोचनाओं पर तिलक वर्मा का करारा जवाब
263 दिन बाद होगी बुमराह-जडेजा की टेस्ट वापसी? श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
रोहित-कोहली को बाहर करना नामुमकिन, अश्विन का बड़ा बयान, बोले- उनके खिलाफ फैसला…
45 गेंदों में शतक, 113 रनों की बेहतरीन पारी
ईशान किशन ने आक्रामक मूड में खेलते हुए मात्र 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। कुल 50 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 113 रन ठोके और नाबाद लौटे। खास बात यह रही कि उनकी पारी में 88 रन केवल चौकों और छक्कों से आए। दूसरी ओर विराट सिंह भी शानदार फॉर्म में दिखे और 40 गेंदों में 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
लगातार शानदार फॉर्म में ईशान
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने; जानें कौन हैं शीर्ष पर
घरेलू क्रिकेट में ईशान किशन का बल्ला इन दिनों खूब रन उगल रहा है। पिछली आठ पारियों में वह दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं, जिनमें 173 रन की ताबड़तोड़ पारी भी शामिल है। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2023 में खेला था और तब से टीम से बाहर चल रहे हैं। अगर सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में उनका यह प्रदर्शन जारी रहा, तो आगामी साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में उनकी दावेदारी मजबूत हो सकती है।
