IPL 2026 Schedule: फैंस के लिए बड़ी अपडेट, दो चरणों में जारी हो सकता है आईपीएल का पूरा शेड्यूल
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शेड्यूल का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। टूर्नामेंट मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू हो सकता है, जबकि कार्यक्रम दो चरणों में जारी होने की संभावना है।
- Written By: संजय बिष्ट
IPL 2026 Update
IPL 2026 Schedule Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरू हो सकता है। हालांकि, देश के कुछ राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए इस बार शेड्यूल दो चरणों में जारी किए जाने की संभावना है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की परेशानी न हो।
दो फेज में जारी हो सकता है शेड्यूल
चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है। ऐसे में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर सकती है, जबकि दूसरे चरण का ऐलान चुनावी तारीखें सामने आने के बाद किया जाएगा। इससे स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को बेहतर तैयारी का समय मिल सकेगा।
गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद फैसला
2 मार्च को हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में पहले फेज के शेड्यूल को लगभग अंतिम रूप दे दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसका औपचारिक ऐलान 6 या 7 मार्च को किया जा सकता है। बैठक में 19वें सीजन का कार्यक्रम दो हिस्सों में जारी करने पर सहमति बनी।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
FIFA World Cup: फ्रेंडली मुकाबले में ब्राजील-जर्मनी ने दर्ज की जीत, बेल्जियम ने ट्यूनीशिया को 5-0 से रौंदा
IND vs AFG: गिल-पंत की जोड़ी ने रचा इतिहास, अफगानिस्तान के खिलाफ की सबसे बड़ी साझेदारी
T20 में टीम इंडिया का कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर का पहला बयान, कहा- ये सम्मान की बात, देखें वीडियो
बेंगलुरु में होगा पहला मुकाबला
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 मार्च को जानकारी दी कि टीम अपने शुरुआती पांच मैच, जिसमें पहला मुकाबला भी शामिल है, बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। इससे साफ हो गया है कि सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष मेनन ने भी पुष्टि की है कि बेंगलुरु में फाइनल के साथ एक प्लेऑफ मुकाबला भी खेला जाएगा। बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को सूचित किया है कि कप्तानों की बैठक से जुड़ी विस्तृत जानकारी अगले सप्ताह साझा की जाएगी। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का पहला चरण करीब 13 से 14 दिनों तक चलेगा।
ये भी पढ़ें: ‘अहमदाबाद नहीं मुंबई में कराओ WC का फाइनल…’, कांग्रेस नेता का PM के लिए विवादित बयान, कहा- मोदी जी अनलकी हैं
विदेशी खिलाड़ियों को लेकर तैयारी
विदेशी खिलाड़ियों के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जल्द एक साथ जारी किए जाएंगे। इससे सभी टीमों को अपने विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता स्पष्ट हो सकेगी। पहले सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2026 का आगाज 28 या 29 मार्च से हो सकता है। अब फैंस को आधिकारिक शेड्यूल जारी होने का इंतजार है, जिसके बाद सीजन की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
