IPL 2026 के शेड्यूल पर आया अपडेट, इन दिन हो तक हो सकता है ऐलान, BCCI सचिव ने बताया क्यों हुई देरी?
IPL 2026: आईपीएल 2026 के शेड्यूल को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार टूर्नामेंट का कार्यक्रम जारी होने में देरी क्यों हो रही है और इसकी वजह क्या है?
- Written By: संजय बिष्ट
देवजीत सैकिया (फोटो- सोशल मीडिया)
Devajit Saikia on IPL Schedule Delay: आईपीएल 2026 के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन अभी तक पूरे सीजन का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस बीच बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि इस बार कार्यक्रम जारी होने में देरी क्यों हो रही है और इसे कब तक जारी किया जा सकता है।
शुरुआत 28 मार्च से, लेकिन पूरा शेड्यूल बाकी
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च से खेला जाना तय है। हालांकि अभी तक पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसी बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड जल्द ही कार्यक्रम जारी करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर आईपीएल 2026 का शेड्यूल जारी किया जा सकता है।
पहले चरण में सिर्फ 20 दिनों का कार्यक्रम
देवजीत सैकिया के अनुसार इस बार पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल एक साथ जारी नहीं किया जाएगा। पहले चरण में सिर्फ शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसके बाद परिस्थितियों के अनुसार आगे का शेड्यूल जारी किया जाएगा। इससे पहले भी कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि आईपीएल का कार्यक्रम दो चरणों में सामने आ सकता है और गवर्निंग काउंसिल पहले हिस्से के शेड्यूल को मंजूरी दे चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
FIFA World Cup 2026: मेक्सिको और दक्षिण कोरिया का जीत के साथ आगाज, पहले ही दिन इन दो टीमों को झेलनी पड़ी हार
नवभारत निशानेबाज: चढ़ने वाला है फुटबॉल फीवर, दवा नहीं देगा कोई भी डॉक्टर
Women’s T20 World Cup: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच महामुकाबले से आज होगा आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
पिता की राह पर चला बेटा, U-19 टीम में राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय का चयन; श्रीलंका दौरे के लिए टीम का एलान
चुनाव के कारण हो रही देरी
आईपीएल 2026 के शेड्यूल में देरी की बड़ी वजह देश में होने वाले विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। दरअसल इस साल पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में भी आईपीएल के कई मुकाबले आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल को सावधानी से तैयार किया जा रहा है। चुनाव की तारीखों के अनुसार ही इन राज्यों में होने वाले मुकाबलों का समय तय किया जाएगा।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में हो सकता है पहला मैच
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने की संभावना जताई जा रही है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है। पिछले सीजन के फाइनल में आरसीबी ने अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: ICC को लगा बड़ा झटका, अमेरिका-ईरान तनाव के चलते दोहा में होने वाली आईसीसी बोर्ड की मीटिंग रद्द
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष मेनन ने भी पुष्टि की है कि इस सीजन में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। साथ ही यह भी संभावना है कि इसी मैदान पर आईपीएल 2026 का पहला और फाइनल मुकाबला भी आयोजित किया जाए। इस तरह फैंस अब आईपीएल 2026 के आधिकारिक शेड्यूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो अगले कुछ दिनों में सामने आ सकता है।
