- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2026 Points Table Updated Gujarat Titans In 6th Position
IPL 2026 Points Table: गुजरात को मिली पहली जीत, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
IPL 2026 Updated Points Table: गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पहली जीत हासिल कर ली है। इस जीत के बाद अंक तालिका में बड़ा बदलाव हुआ। गुजरात की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

गुजरात टाइटंस (फोटो-सोशल मीडिया)
IPL 2026 Points Table Updates: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला बुधवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने दिल्ली को 1 रनों से हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ गुजरात अंकतालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है।
दिल्ली के अरुण जेटली में एक मजेदार मुकाबला देखने को मिला। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। जिसमें शुभमन गिल, जोस बटलर और वशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन बल्लेबाजों के दम पर गुजरात बड़ा स्कोर करने में कामयाब रही। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 209 रन ही बना सकी और इस मुकाबले को 1 रनों से गंवा दिया। यह दिल्ली की पहली हार है और दिल्ली चौथे नंबर पर पहुंच गई है। आइए, देखते हैं पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ उलटफेर।
IPL 2026 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
| क्रमांक | टीम | मैच | जीते (W) | हारे (L) | बेनतीजा (NR) | अंक (Pts) | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 6 | +2.403 |
| 2 | पंजाब किंग्स | 3 | 2 | 0 | 1 | 5 | +0.637 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | +2.501 |
| 4 | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 4 | +0.811 |
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | +0.275 |
| 6 | गुजरात टाइटंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.270 |
| 7 | मुंबई इंडियंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 2 | -0.542 |
| 8 | मुंबई इंडियंस | 3 | 1 | 2 | 0 | 2 | -0.715 |
| 9 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 0 | 2 | 1 | 1 | -1.964 |
| 10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | -2.517 |
IPL 2026 के पॉइंट्स टेबल में राजस्थान टॉप पर
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) सीजन के अपने तीनों शुरुआती मैच जीतकर 6 अंक के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) अपने 3 मैचों में 2 जीत और एक रद्द हुए मैच से कुल 5 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने दोनों मैच जीतकर 4 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 3 मैचों में 2 जीत और 1 हार के साथ 4 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच नहीं खेलते दिखेंगे Rashid Khan, खुद किया ये बड़ा खुलासा
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
जोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
DC vs GT: दिल्ली में चला शुभमन गिल और बटलर का बल्ला, गुजरात ने खड़ा किया 210 रनों का स्कोर
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
गुजरात टाइटंस तीन मैचों में 1 जीत के साथ 2 अंक लेकर छठे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) 2 मैचों में 1 जीत और 1 हार के साथ 2 अंक लेकर सातवें स्थान पर है। मुंबई इंडियंस (एमआई) 3 मैचों में 1 जीत और 2 हार के साथ 2 अंक लेकर आठवें स्थान पर है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) 3 मैचों में 2 हार और एक रद्द मैच से 1 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) अब तक के अपने तीनों मैच हारी है और बिना किसी अंक के दसवें स्थान पर मौजूद है। अंक के साथ-साथ रन रेट के आधार पर भी टीमों की रैंकिंग निर्धारित है।
Ipl 2026 points table updated gujarat titans in 6th position
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Baramati: कांग्रेस का बड़ा ‘यू-टर्न’, वापस लिया नामांकन! सुनेत्रा पवार के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ
Apr 09, 2026 | 12:48 PMIPL 2026 Points Table: गुजरात को मिली पहली जीत, पॉइंट्स टेबल का बदला समीकरण; टॉप-4 में इन टीमों का दबदबा
Apr 09, 2026 | 12:48 PMमस्साजोग सरपंच उपचुनाव: संतोष देशमुख की पत्नी अश्विनी भरेंगी नामांकन, पिछली बार हारे प्रत्याशी भी मैदान में
Apr 09, 2026 | 12:46 PMJalgaon में सफाई ठेके पर विवाद, कचरा प्रबंधन में गड़बड़ी; एकाधिकार कंपनी पर आरोप
Apr 09, 2026 | 12:35 PMसुनेत्रा को जीताने सुप्रिया ने बढ़ाया हाथ, कांग्रेस से कर दी बड़ी अपील, कहा- दादा के लिए छोड़ दें बारामती सीट
Apr 09, 2026 | 12:35 PMकर्नाटक उपचुनाव: दावणगेरे और बागलकोट में जारी कांटे की टक्कर, क्या जनता चुनेगी विरासत या नया चेहरा?
Apr 09, 2026 | 12:34 PMNashik जिला परिषद भवन के लिए 3.5 करोड़ का फंड मंजूर, नई इमारत में सभी विभाग एक साथ
Apr 09, 2026 | 12:25 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM














