Nashik जिला परिषद भवन के लिए 3.5 करोड़ का फंड मंजूर, नई इमारत में सभी विभाग एक साथ

Nashik Furniture Fund Approval: नासिक जिला परिषद की नई इमारत की शेष 3 मंजिलों के फर्नीचर के लिए 3.5 करोड़ रुपये मंजूर। इससे सभी विभाग एक ही भवन में शिफ्ट होंगे व प्रशासनिक कार्यों में तालमेल सुधरेगा।
Funds of ₹3.5 Crore Sanctioned for Nashik Zilla Parishad Building; All Departments to be Housed Together in the New Structure.
Nashik Zilla Parishad building( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Nashik Zilla Parishad Building: नासिक जिला परिषद की नई इमारत की शेष 3 मंजिलों के फर्नीचर के लिए आखिरकार फंड उपलब्ध हो गया है। जिला योजना समिति ने अपनी 'नवाचार निधि' से इस कार्य के लिए 3.5 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

इस राशि से फर्नीचर का काम पूरा होते ही जिला परिषद के सभी विभाग एक ही छत के नीचे आ सकेंगे, वर्तमान में जिला परिषद का कामकाज दो अलग-अलग इमारतों से चल रहा था, जिससे प्रशासनिक तालमेल में बाधा आ रही थी।

निर्माण, जल संरक्षण और कृषि विभाग अभी भी पुरानी इमारत से ही संचालित हो रहे हैं। तकनीकी विभाग 4 किलोमीटर दूर पुरानी इमारत में होने के कारण फाइलों को लाने-ले जाने में कर्मचारियों को काफी परेशानी हो रही थी।

नवंबर 2025 में हुआ था उ‌द्घाटनः त्र्यंबक रोड स्थित नई 6 मंजिला इमारत की पहली 3 मंजिलों का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा किया गया था।

फंड जुटाने की चुनौती और समाधान

फर्नीचर के लिए आवश्यक राशि जुटाने के लिए जिला परिषद प्रशासन ने कई स्तरों पर प्रयास किए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमकार पवार के प्रयासों से जिला योजना समिति ने वर्ष 2025-26 के बजट से कुल 12 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं, जिनमें से 3.5 करोड़ रुपये विशेष रूप से फर्नीचर के लिए आवंटित किए गए हैं। नासिक जिला परिषद ने अपने 'सेस' फंड से भी 1.37 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन वह पूरी 3 मंजिलों के लिए पर्याप्त नहीं था। जिलाधिकारी ने पहले कर्ज लेने की सलाह दी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से अंततः 'नवाचार निधि' का उपयोग करने का निर्णय लिया गया।

जल्द खाली होगी पुरानी इमारत, तैयारी तेज

पुरानी इमारत का उपयोग अब अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं के लिए किया जाना है- जिला परिषद की पुरानी इमारत अब 'कुंभ मेला प्राधिकरण' और 'महाराष्ट्र बुनियादी ढांचा विकास निगम' को किराए पर दे दी गई है, फंड मिलने से अब निर्माण, जल संरक्षण, कृषि, पशुपालन और स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों को नई इमारत में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी, प्रशासनिक स्तर पर फर्नीचर का काम जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि मानसून से पहले सभी विभाग नई इमारत में वावस्थित रूप से काम शुरू कर सकें।

नई इमारत की शेष तीन मंजिलों के फर्नीचर के लिए 3.5 करोड़ रुपये का फंड मिल गया है, पुरानी इमारत को खाली करने का दबाव है। इसलिए हम जल्द से जल्द फर्नीचर का काम पूरा कर निर्माण और कृषि जैसे महत्वपूर्ण विभागों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट करेंगे।

- नासिक, जिला परिषद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ओमकार पवार

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com