- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Updated Points Table Orange Cap And Purple Cap List After Pbks Vs Kkr Match
IPL 2025: पंजाब ने जीत के साथ बदला पॉइंट्स टेबल का गणित, ऑरेंज कैप में रहाणे और पर्पल कैप में वरुण चक्रवर्ती ने मारी लंबी छलांग
आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव हुआ है। पंजाब किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीत दर्ज करने के बाद अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

पंजाब किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के 31वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लो स्कोरिंग मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 16 रनों से हराया। इस जीत के साथ पंजाब को अंक तालिका में फायदा हुआ है। वहीं हार के साथ कोलकाता को काफी नुकसान हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अब टॉप-4 से बाहर हो गई है।
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 111 रन बनाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 95 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं कोलकाता को मिली हार के बाद वो पॉइंट्स टेबल में 6ठे स्थान पर खिसक गए हैं।
IPL 2025 का पॉइंट्स टेबल
| स्थान | टीम | मैच | जीत | हार | बिना परिणाम | अंक | नेट रन रेट (NRR) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | गुजरात टाइटन्स | 6 | 4 | 2 | – | 8 | 1.081 |
| 2 | दिल्ली कैपिटल्स | 6 | 4 | 2 | – | 8 | 0.899 |
| 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6 | 4 | 2 | – | 8 | 0.672 |
| 4 | पंजाब किंग्स | 6 | 4 | 2 | – | 8 | 0.172 |
| 5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 4 | 3 | – | 8 | 0.086 |
| 6 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 3 | 4 | – | 6 | 0.547 |
| 7 | मुंबई इंडियंस | 6 | 2 | 4 | – | 4 | 0.104 |
| 8 | राजस्थान रॉयल्स | 6 | 2 | 4 | – | 4 | -0.838 |
| 9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 2 | 4 | – | 4 | -1.245 |
| 10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 2 | 5 | – | 2 | -1.276 |
श्रेयस अय्यर ऑरेंज कैप की लिस्ट में टॉप-4 पर बरकरार
श्रेयस अय्यर के लिए यह मुकाबला बल्ले से अच्छा नहीं रहा। अय्यर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। हालांकि इसके बाद भी वो ऑरेंज कैप की लिस्ट में 250 रनों के साथ टॉप-4 में बने हुए हैं। वहीं अजिंक्य रहाणे ने इस लिस्ट में वापसी कर ली है। पंजाब के खिलाफ 17 रन बनाते ही रहाणे इस लिस्ट में 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। अजिंक्य रहाणे ने अबतक 220 रन बनाए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘IPL 2026 में…’, CSK के सीईओ ने MS Dhoni के रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा ऐलान
IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ
‘बुमराह से बेहतर वरुण चक्रवर्ती, वो आधुनिक युग के घातक गेंदबाज’, पूर्व भारतीय खिलाड़ी का ये बयान हो रहा वायरल
‘हमारी टीम T20 वर्ल्ड कप में होती अगर…’, यूनुस के जाते ही बांग्लादेश के बदले सुर, BNP ने दिया बड़ा बयान
ऑरेंज कैप के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट
| स्थान | खिलाड़ी | टीम | मैच | रन | स्ट्राइक रेट | औसत | सर्वश्रेष्ठ स्कोर |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | निकोलस पूरन | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 357 | 208.77 | 59.50 | 87* |
| 2 | साई सुदर्शन | गुजरात टाइटन्स | 6 | 329 | 151.61 | 54.83 | 82 |
| 3 | मिचेल मार्श | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 295 | 171.51 | 49.17 | 81 |
| 4 | श्रेयस अय्यर | पंजाब किंग्स | 7 | 250 | 204.91 | 62.50 | 97* |
| 5 | विराट कोहली | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6 | 248 | 143.35 | 62.00 | 67 |
| 6 | सूर्यकुमार यादव | मुंबई इंडियंस | 6 | 239 | 149.37 | 47.80 | 67 |
| 7 | अजिंक्य रहाणे | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 220 | 150.68 | 44.00 | 61 |
| 8 | जोस बटलर | गुजरात टाइटन्स | 6 | 218 | 157.97 | 43.60 | 73 |
| 9 | प्रियांश आर्य | पंजाब किंग्स | 6 | 216 | 216.00 | 36.00 | 103 |
| 10 | ट्रेविस हेड | सनराइजर्स हैदराबाद | 6 | 214 | 186.08 | 35.87 | 67 |
वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा पर्पल कैप की रेस में हुए शामिल
पंजाब के खिलाफ मुकाबले में हर्षित राणा ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट चटकाए। इसके साथ ही वरुण चक्रवर्ती ने लंबी छलांग लगाई है। वो 2 विकेटों के साथ टॉप-5 में पहुंच गए हैं। वरुण के 7 मैचों में 10 विकेट हैं। वहीं हर्षित राणा ने भी टॉप-10 में इंट्री मार ली है। हर्षित के भी 10 विकेट हो गए हैं और इस सूची में 10वें पायदान पर हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पर्पल कैप के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट
| स्थान | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | इकॉनमी | सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी आंकड़े |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | नूर अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 12 | 7.12 | 4/18 |
| 2 | खलील अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 7 | 11 | 9.00 | 3/29 |
| 3 | शार्दुल ठाकुर | लखनऊ सुपर जायंट्स | 7 | 11 | 10.52 | 4/34 |
| 4 | कुलदीप यादव | दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 10 | 5.60 | 3/22 |
| 5 | वरुण चक्रवर्ती | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 10 | 6.22 | 3/22 |
| 6 | प्रसिद्ध कृष्णा | गुजरात टाइटन्स | 6 | 10 | 6.95 | 3/24 |
| 7 | आर साई किशोर | गुजरात टाइटन्स | 6 | 10 | 8.47 | 3/30 |
| 8 | मोहम्मद सिराज | गुजरात टाइटन्स | 6 | 10 | 8.50 | 4/17 |
| 9 | हार्दिक पंड्या | मुंबई इंडियंस | 6 | 10 | 8.81 | 5/36 |
| 10 | हर्षित राणा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 7 | 10 | 8.82 | 3/25 |
Ipl 2025 updated points table orange cap and purple cap list after pbks vs kkr match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 23 February: सोमवार को मेष और धनु राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल!
Feb 23, 2026 | 12:05 AMसाउथ अफ्रीका ने Team India को दिखाया आईना, आसानी से जीता सुपर-8 का मैच, ‘मैन इन ब्लू’ की हार का कौन जिम्मेदार?
Feb 22, 2026 | 11:47 PMसाउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के लिए भारत के बल्लेबाज जिम्मेदार, इस विश्व कप में सामने आया ओपनर्स का घटिया रिकॉर्ड
Feb 22, 2026 | 11:26 PMIND vs SA: अहमदाबाद में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन के बड़े अंतर से जीता मुकाबला
Feb 22, 2026 | 10:37 PMएडेन मार्करम के लिए ‘काल’ बने अर्शदीप सिंह! टी20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला बल्ला, बनाया 7वीं बार शिकार
Feb 22, 2026 | 10:19 PMशादी के मंडप से सीधे परीक्षा केंद्र पहुंची 10वीं की छात्रा, वीडियो वायरल
Feb 22, 2026 | 10:14 PMराज्यसभा पर उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, शरद पवार किनारे, कांग्रेस से सीधी बात
Feb 22, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














