
हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 का 16वां मुकाबला खेला जा चुका है। 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया। इस मुकाबले के बाद में पर्पल कैप के लिस्ट में बड़ा बदलाव आया है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वहीं इस लिस्ट में लखनऊ के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर टॉप-5 में शामिल हो गए हैं।
हार्दिक पांड्या ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 36 रन देकर 5 विकेट चटकाए। हार्दिक के इस प्रदर्शन के बाद पर्पल कैप में बड़ा बदलाव हुआ है। हार्दिक, जो इस लिस्ट में शामिल तक नहीं थे वो अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं इस मैच में शार्दुल ठाकुर ने भी 1 विकेट लेकर टॉप-5 में अपनी वापसी की है। शार्दुल ठाकुर चौथे स्थान पहुंच गए हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के मुकाबले के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज नूर अहमद 9 विकेट लेकर पर्पल कैप की सूची में पहले पायदान पर हैं। उन्होंने 6.83 इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। हार्दिक पांड्या का अब 8 विकेट हो गया है और वो दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क ने दो मुकाबले में 8 विकेट लेकर इस सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद है। स्टार्क ने इस दौरान पांच विकेट हॉल भी लिया है। शार्दुल ठाकुर चौथे और वरुण चक्रवर्थी पांचवें स्थान पर हैं।
| रैंक | खिलाड़ी | टीम | मैच | विकेट | इकॉनमी रेट | सर्वश्रेष्ठ आंकड़े |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | नूर अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 9 | 6.83 | 4/18 |
| 2 | हार्दिक पांड्या | मुंबई इंडियन्स | 3 | 8 | 7.50 | 5/36 |
| 3 | मिचेल स्टार्क | दिल्ली कैपिटल्स | 2 | 8 | 10.04 | 5/35 |
| 4 | शार्दुल ठाकुर | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 7 | 10.15 | 4/34 |
| 5 | वरुण चक्रवर्ती | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 6 | 6.26 | 3/22 |
| 6 | जोश हेजलवुड | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 3 | 6 | 7.26 | 3/21 |
| 7 | आर. साई किशोर | गुजरात टाइटन्स | 3 | 6 | 7.41 | 3/30 |
| 8 | दिग्वेश राठी | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 6 | 7.62 | 2/30 |
| 9 | खलील अहमद | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 6 | 7.91 | 3/29 |
| 10 | वैभव अरोड़ा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 3 | 6 | 9.45 | 3/29 |
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस लिस्ट में 6ठे नंबर पर जोश हेजलवुड मौजूद है। उसके बाद सातवें नंबर पर साई किशोर, आठवें नंबर पर दिग्वेश राठी मौजूद है। दिग्वेश राठी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को दूसरी जीत दिला दी है। वहीं खलील इस लिस्ट में 9वें और वैभव अरोड़ा 10वें पायदान पर हैं।






