-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Pbks Vs Rcb Shreyas Iyer Says We Lost Battle Not War
हमने लड़ाई हारी है युद्ध नहीं…क्वालीफायर 2 के लिए श्रेयस अय्यर ने कसी कमर, बताया RCB के खिलाफ क्यों मिली हार
- Written By: मृणाल पाठक
पंजाब किंग्स के लिए IPL 2025 में सफर अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। क्वालीफायर-2 में एक बार फिर पंजाब का मुकाबला एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम से होगा।

श्रेयस अय्यर (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुल्लांपुर: बीते गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया, जहां पंजाब को करारी हार का सामना करने पड़ा। इस हार की वजह से पंजाब फाइनल में नहीं पहुंच पाई। हालांकि, टीम को एक और मौका मिलेगा। जिस पर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बात की है।
पंजाब किंग्स पर आरसीबी ने जीत दर्ज कर आईपीएल के 18वें सीजन के फाइनल में एंट्री कर ली है। जबकि पंजाब किंग्स के लिए टूर्नामेंट अभी खत्म नहीं हुआ है, लेकिन फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो गया है। पंजाब किंग्स अभी भी क्वालीफायर 2 के जरिए फाइनल में प्रवेश कर सकती है।
यही कारण है कि श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वे लड़ाई जरूर हारे हैं, लेकिन युद्ध नहीं। क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स का सामना एलिमिनेटर के विजेता से होगा। यह मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होना है।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा, “यह भूलने का दिन नहीं है, लेकिन हमें ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाना होगा। हमने (पहली पारी में) बहुत सारे विकेट गंवाए। वापस जाकर अध्ययन करने के लिए बहुत कुछ है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अपने फैसलों पर संदेह नहीं है। हमने जो भी प्लानिंग की, जो भी (प्लानिंग) हमने मैदान के बाहर की, मुझे लगता है कि वह सही थी। हम इसे मैदान पर लागू नहीं कर सके।”
उन्होंने आगे कहा, “गेंदबाजों को भी दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि यह बचाव के लिए कम स्कोर था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा, खासकर इस विकेट पर। हमने यहां जितने भी मैच खेले हैं, कुछ अलग उछाल रहा है। हम ऐसे कारण नहीं दे सकते, क्योंकि हम पेशेवर क्रिकेटर हैं और हमें स्थिति के अनुसार बल्लेबाजी करनी होती है और हमें उसी के अनुसार प्रदर्शन करना होता है। हम लड़ाई हार गए हैं, लेकिन युद्ध नहीं।”
जानकारी के लिए बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने बेहद जल्दी अपने विकेट गंवाने शुरू कर दिए थे। जिसका नतीजा ये निकला कि टीम केवल 101 रन पर ऑल आउट हो गई। आरसीबी ने 10 ओवर में 2 विकेट खोकर ही 102 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
Ipl 2025 pbks vs rcb shreyas iyer says we lost battle not war
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














