अश्विनी कुमार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ashwani Kumar Net Worth: बीते सोमवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। जहां मुंबई ने आईपीएल के 18वें सीजन में अपने जीत का खाता खोल लिया है। इस मुकाबले में मुंबई के लिए डेब्यू कर रहे अश्विनी कुमार ने धमाल मचाया है। आईपीएल में इतिहास रचते हुए उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में 4 विकेट लिए। जिसके बाद से ही ये सवाल सभी के जेहन में है कि अश्विनी की नेट वर्थ कितनी है।
अश्विनी कुमार ने अपने पहले आईपीएल मैच में अपनी पहली ही गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। जिसके बाद वह नहीं रूके और अपने डेब्यू मुकाबले में उन्होंने रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। शानदार प्रदर्शन की वजह से अश्विनी आज के समय में सुर्खियों में हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी नेट वर्थ और संघर्ष की कहानी…
23 साल के अश्विनी कुमार पंजाब के मोहाली जिले के झंजेरी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सतनाम सिंह और मां सरबजीत कौर ने उनके क्रिकेट करियर में बहुत सहयोग दिया है। साथ ही उन्होंने क्रिकेट खेलने के लिए काफी संघर्ष किया है। उनके लिए मुंबई इंडियंस में अपनी जगह बनाना आसान नहीं था।
अश्विनी कुमार ने केकेआर, सीएसके और राजस्थान के लिए भी ट्रायल दिए थे। साल 2020 में चोट के कारण अश्विनी एक साल से ज्यादा समय तक खेल से दूर हो गए थे। उनके भाई शिव ने बताया कि उन्होंने आईपीएल में खूब ट्रायल दिए। जिसके बाद अब वह मुंबई के लिए धमाल मचा रहे हैं।
घरेलू क्रिकेट और प्रदर्शन अश्विनी ने 2022 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, वे अब तक सिर्फ चार टी20 मैच ही खेल पाए हैं, जिसमें उन्होंने 8.50 की इकॉनमी रेट से तीन विकेट लिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले हैं।
खेल जगत से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अश्विनी कुमार की नेटवर्थ के बारे में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा है। आईपीएल ने उन्हें दुनिया भर में पहचान जरूर दिलाई है और अब उन्हें कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करने के ऑफर भी मिलने लगेंगे। यानी अश्विनी की मेहनत रंग लाई है और अब वह दिन-ब-दिन आगे ही बढ़ते जाएंगे।