- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ipl 2025 Good News For Lucknow Super Giants Mitchell Marsh Soon Join Lsg Team
IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिग्गज ऑलराउंडर की होगी वापसी
लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार अपने खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है, लेकिन मिशेल मार्श का फिट होना एलएसजी के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि इससे लखनऊ की परेशानी कम नहीं होने वाली है।
- Written By: मृणाल पाठक

लखनऊ सुपर जायंट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी खत्म होने के बाद अब सभी को आईपीएल 2025 का इंतजार है। इस सीजन के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लखनऊ सुपर जायंट्स के अनुभवी ऑलराउंडर मिशेल मार्श की इंजरी पर अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिशेल मार्श जल्द ही लखनऊ टीम से जुड़ने वाले हैं।
दरअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स लगातार अपने खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है, लेकिन मिशेल मार्श का फिट होना एलएसजी के लिए राहत भरी खबर है। हालांकि इससे लखनऊ की परेशानी कम नहीं होने वाली है। क्योंकि, मिशेल मार्श की वापसी के बावजूद वह लखनऊ के लिए वो काम नहीं कर पाएंगे जिसके लिए वह जाने जाते हैं। यानी कि यह ऑलराउंडर गेंदबाजी नहीं कर पाएगा, वह सिर्फ बल्लेबाजी ही कर पाएगा। लखनऊ टीम प्रबंधन ने वर्कलोड मैनेज करने के लिए यह फैसला लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिशेल मार्श 18 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स टीम से जुड़ेंगे। वहीं, इसके 4 दिन बाद आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो रहा है। बता दें कि आईपीएल में मिचेल मार्श लखनऊ सुपर जायंट्स के अलावा डेक्कन चार्जर्स, पुणे वॉरियर्स, राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रह चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
LSG का मास्टरस्ट्रोक! IPL से पहले दक्षिण अफ्रीका भेजे जाएंगे लखनऊ के गेंदबाज, अभी से शुरू हुई तैयारी
IPL 2026 मेगा ऑक्शन का बड़ा खेला! 10 टीमों की रिटेन-रिलीज लिस्ट आउट, देखें पर्स में हैं कितने करोड़?
आज का दिन ऋषभ पंत के नाम! बने थे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, क्या इस बार टूटेगा 27 करोड़ का रिकॉर्ड?
‘मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं…’, LSG के मालिक संजीव गोयनका ने मोहम्मद शमी का इस तरह किया स्वागत
गौरतलब है कि आईपीएल 2025 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्श को 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह आगामी सीजन में अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। मार्श को लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर का साथ मिलेगा, जो पर्थ स्कॉर्चर्स और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया में भी उनके साथ थे।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अब तक मिचेल मार्श ने अपने आईपीएल करियर में 42 मैच खेले हैं। इस ऑलराउंडर ने बतौर बल्लेबाज 127.64 की स्ट्राइक रेट और 19.56 की औसत से 665 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में मिचेल मार्श का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन है। इसके अलावा उन्होंने 3 बार पचास रन का आंकड़ा पार किया है। वहीं आईपीएल में मिचेल मार्श ने बतौर गेंदबाज 15.14 की स्ट्राइक रेट, 8.52 की इकॉनमी और 21.49 की औसत से 37 विकेट लिए हैं। मिचेल मार्श का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा 25 रन देकर 4 विकेट है।
Ipl 2025 good news for lucknow super giants mitchell marsh soon join lsg team
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा: मस्जिद सील करने पर भड़के छात्र, नमाज के लिए हिंदू छात्रों ने बनाया सुरक्षा घेरा
Feb 23, 2026 | 10:49 AMBMC के अधिकारियों को ‘बड़ी’ सजा! काम में ढिलाई करने पर कटेगी 11-11 रुपए सैलरी; बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश
Feb 23, 2026 | 10:49 AMदरिंदा बना मंदिर का पुजारी, 13 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
Feb 23, 2026 | 10:49 AMनो किसिंग सीन, सिर्फ चूड़ीदार सूट पहनना…इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग के लिए रखी थी शर्तें, फिर भी नहीं चला करियर
Feb 23, 2026 | 10:48 AMChandrapur: दवा लेने जा रहे 27 वर्षीय युवक को ट्रैवलर ने रौंदा, हादसे में दर्दनाक मौत; साथी गंभीर
Feb 23, 2026 | 10:33 AMअजित पवार को श्रद्धांजलि और सत्ता-विपक्ष में रार, बिना LoP शुरू हुआ महाराष्ट्र का बजट सत्र, जानें पूरा मामला
Feb 23, 2026 | 10:23 AMछत्रपति संभाजीनगर: साइबर अपराध पर जागरूकता, 100 शहरों में कार्यक्रम,फर्जी लिंक और कॉल से सावधान; पुलिस की अपील
Feb 23, 2026 | 10:22 AMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM














