'मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं...', LSG के मालिक संजीव गोयनका ने मोहम्मद शमी का इस तरह किया स्वागत

Mohammed Shami: लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के लिए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया। टीम मालिक संजीव गोयनका ने शमी का अनोखे अंदाज में ग्रैंड वेलकम किया, उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।
'मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं...', LSG के मालिक संजीव गोयनका ने मोहम्मद शमी का इस तरह किया स्वागत
मोहम्मद शमी और संजीव गोयनका (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Sanjiv Goenka on Mohammed Shami: आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने तेज गेंदबाजी विभाग को और मजबूत करने का बड़ा कदम उठाया है। टीम ने अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से ट्रेड किया। शमी को SRH ने IPL 2025 में 10 करोड़ रुपये की कीमत में अपनी टीम में शामिल किया था और अब उसी राशि पर शमी LSG का हिस्सा बन गए हैं।

ऋषभ पंत की कप्तानी में खेलेंगे शमी

इस ट्रेड के बाद LSG के कप्तान के रूप में ऋषभ पंत मैदान पर नजर आएंगे। पंत की कप्तानी में टीम नई रणनीतियों के साथ लीग में उतर रही है। वहीं, मुंबई इंडियंस से अर्जुन तेंदुलकर भी 30 लाख रुपये की कीमत में LSG का हिस्सा बन चुके हैं, जिससे टीम के युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन मजबूत हुआ है।

संजीव गोयकना ने लिखा- मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं

LSG के मालिक संजीव गोयनका शमी के जुड़ने से बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “मुस्कराइए, आप लखनऊ में हैं, सुपर जायंट्स फैमिली में आपका स्वागत है।” इस पोस्ट पर फैंस ने भी मजेदार रिएक्शन दिए। कुछ ने लिखा, “क्या आप मुस्कराने देंगे?” तो कुछ ने मजाक में कहा कि यहां उन्हें विकेट के साथ बिरयानी भी मिलेगी। एक यूजर ने तो शमी को टीम इंडिया में वापस लाने के लिए गोयनका से सपोर्ट की मांग भी की।

शमी का अनुभव और IPL करियर

मोहम्मद शमी का अनुभव किसी भी टीम के लिए अनमोल है। IPL में 2013 में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अब तक पांच अलग-अलग फ्रेंचाइजियों के लिए कुल 119 मैच खेले हैं। SRH में आने से पहले वह गुजरात टाइटंस का अहम हिस्सा रहे, जहां 2023 में उन्होंने 17 मैचों में 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी। 2024 का सीजन भले ही चोट के कारण मिस हुआ, लेकिन 2023 में शमी ने GT की खिताबी जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी।

LSG को शमी से उम्मीद

अब LSG को उम्मीद है कि अनुभवी पेसर शमी उनके आक्रमण में नई धार जोड़ेंगे और टीम की प्लेऑफ उम्मीदों को मजबूत करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि यह IPL 2025 की सबसे बड़ी रणनीतिक चालों में से एक है और शमी की मौजूदगी LSG के तेज गेंदबाजी विभाग को काफी मजबूती देगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com