जिस पाकिस्तानी गेंदबाज पर लगा दुष्कर्म का आरोप विपराज ने उसे ही बनाया गुरु, सीख लेकर IPL में मचा रहे तबाही

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे विपराज निगम की गेंदबाजी देखकर अब तक कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है। लेकिन, क्या आप जानते हैं उन्होंने किस खिलाड़ी से गेंदबाजी के गुर सीखे हैं?
आईपीएल 2025 डीसी खिलाड़ी विपराज निगम ने पाकिस्तानी गेंदबाज यासिर शाह से सीखे गेंदबाजी के गुर
विपराज निगम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on
yasir
पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए हमेशा से ही मशहूर रही है। यासिर शाह भी पाकिस्तानी क्रिकेटर ही हैं, जिनकी गेंदबाजी काफी बेहतरीन मानी जाती है। उनकी गेंदबाजी के सामने अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी नहीं टीक पाते। उन्हें से एक भारतीय गेंदबाज ने गेंदबाजी के गुर सीखे हैं।
Vipraj Nigam in ipl
भारत में इस समय आईपीएल का 18वां सीजन खेला जा रहा है। जहां, अब तक कई शानदार युवा खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया है। उन्हीं में से एक हैं विपराज निगम, जिन्होंने अब तक बेहतरीन गेंदबाजी करके सभी को हैरान कर रखा है।
Vipraj in ipl
दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे विपराज निगम की गेंदबाजी देखकर अब तक कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ की है। लेकिन, क्या आप जानते हैं उन्होंने किस खिलाड़ी से गेंदबाजी के गुर सीखे हैं? तो आपको इस सवाल का जवाब हमारे पहले स्लाइड में मिलेगा।
Vipraj Nigam for dc
जी हां...विपराज ने शानदार गेंदबाजी के गुर पाकिस्तानी खिलाड़ी यासिर शाह से सीखी है। हालांकि, वह उनके पास सीखने नहीं गए थे, बल्कि उनके वीडियो देख-देखकर उन्होंने यासिर से गेंदबाजी सीखी है।
Vipraj Nigam for delhi capitals
विपराज ने मीडिया से बात करते हु ये बताया था कि उन्होंने यासिर जिस तरह से गेंदबाजी करते हैं उसी तरह से गेंदबाजी करना शुरू किया था। वह यासिर के वीडियो देखते थे और उनकी तरह की गेंजबाजी करते थे।
Vipraj Nigam form
विपराज ने बताया कि वह केवल यासिर को ही फॉलो करते आए हैं। उन्होंने इकलौते लेग स्पिनर यासिर को ही शुरुआत से देखा है। उनसे विपराज ने काफी सीख ली, जो अब वह आईपीएल में इस्तेमाल कर रहे हैं।
Vipraj Nigam in delhi capitals
विपराज ने अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी से भी सबको प्रभावित किया है। उन्होंने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और दो महत्वपूर्ण विकेट लिए।
Vipraj Nigam performance in ipl
विपराज ने सीएसके के खिलाफ पहले डेवोन कॉनवे और फिर शिवम दुबे को आउट किया। जिससे उनकी टीम ने मैच 25 रन से जीत लिया। विप्रराज ने अपने डेब्यू मैच में भी एक विकेट लिया था।
Vipraj
विपराज ने आईपीएल में अब तक तीन मैचों में कुल तीन विकेट लिए हैं। लेग स्पिन के अलावा वह अपनी बल्लेबाजी के लिए भी चर्चा में हैं। अपने डेब्यू मैच में ही उन्होंने 15 गेंदों पर 39 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी।
yasir shah
जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 में इस्लामाबाद में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में यासिर शाह पर आरोप लगा था। हालांकि बाद में इस एफआईआर से उसका नाम हटा दिया गया था। (सभी फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com